scriptपानीपत से दिल्ली का सफर जल्दी ही पौन घंटे का रह जाएगा | The journey from Panipat to Delhi will soon be about a quarter of an h | Patrika News
पानीपत

पानीपत से दिल्ली का सफर जल्दी ही पौन घंटे का रह जाएगा

( Metro Train ) हरियाणा के पानीपत जिले के बाशिदों के लिए बडी खुशखबर है। खबर यह है कि जल्दी ही उनका पानीपत से दिल्ली का ( Rapind Metro Panipat to Delhi) सफर मौजूदा तीन घंटे के बजाय मात्र पौन घंटे का रह जाएगा। ऐसा रेपिड मेट्रो के शुरू होने से संभव होगा।

पानीपतFeb 18, 2020 / 05:52 pm

Yogendra Yogi

पानीपत से दिल्ली का सफर जल्दी ही पौन घंटे का रह जाएगा

पानीपत से दिल्ली का सफर जल्दी ही पौन घंटे का रह जाएगा

चंडीगढ(राजेन्द्र जादौन): ( Metro Train ) हरियाणा के पानीपत जिले के बाशिदों के लिए बडी खुशखबर है। खबर यह है कि जल्दी ही उनका पानीपत से दिल्ली का ( Rapind Metro Panipat to Delhi) सफर मौजूदा तीन घंटे के बजाय मात्र पौन घंटे का रह जाएगा। ऐसा रेपिड मेट्रो के शुरू होने से संभव होगा।
मेट्रों के लिए सर्वे शुरू
नेशनल रीजन रेपिड ट्ंसपोर्ट कार्पोरेशन ने दिल्ली के सराय काले खां से पानीपत तक मेट्रो लाइन स्थापित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। पानीपत की योजना अधिकारी सुनयना ने दिल्ली से पानीपत मेट्रो परियाजना के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पानीपत जिले के पट््टी कल्याण से भैसवाल तक के 29 किलोमीटर में मेट्रो लाइन स्थापित की जायेगी। भैसवाल में करीब 29 एकड में मेट्रो का डिपो स्थापित किया जाएगा।
परियोजना को अंतिम रूप दिया
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 76 वीं बैठक में इस मेट्रो परियोजना को अंतिम रूप दे दिया गया था। तत्कालीन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैकैया नायडू ने उस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कों कहा था कि वे इस परियोजना से सम्बन्धित कार्य में तेजी लाएं। अभी पानीपत से दिल्ली का सफर करीब तीन घंटे का है लेकिन मेट्रो परियोजना पूरी होते ही यह सफर मात्र 45 मिनट का रह जायेगा।
प्रतिकिलोमीटर खर्चा 130 करोड़
इस परियोजना पर प्रति किलोमीटर खर्च 130 करोड रूपए का आएगा। हरियाणा सरकार को इस पर 2129 करोड रूपए खर्च करने होंगे। इस मेट्रो परियोजना के समाचार का उद्यमियों और कामकाजी लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि समय की बचत होने के साथ व्यापार-व्यवसाय की गतिविधियों में तेजी आएगी।

Home / Panipat / पानीपत से दिल्ली का सफर जल्दी ही पौन घंटे का रह जाएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो