scriptएमपी के मंत्री बोले~मैंने भी लाठी खाई है…. | AYUSH Minister Ramkishore Kavre motivated bjp workers in panna | Patrika News
पन्ना

एमपी के मंत्री बोले~मैंने भी लाठी खाई है….

प्रभारी मंत्री बनकर पहली बार पन्ना पहुंचे जल संसाधन मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पन्नाJul 13, 2021 / 03:25 am

Sonelal kushwaha

AYUSH Minister Ramkishore Kavre motivated bjp workers in panna

AYUSH Minister Ramkishore Kavre motivated bjp workers in panna

पन्ना. मप्र के आयुष एवं जलसंसाधन मंत्री रामकिशोर कांवरे सोमवार को पन्ना जिले के दौरे पर थे। जिला का प्रभारी मंत्री बनने के बाद कांवरे पहली बार पन्ना आए थे। लिहाजा, प्रशासनिक बैठकों के बाद पार्टी पदाधिकारियों से भी संवाद किया। भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई भी की। कहा, संगठन ने मुझे एक कार्यकर्ता से विधायक बनाया। हमारे कार्यकर्ताओं के श्रम से चुनाव जीता और संगठन ने हमें बूथ कार्यकर्ता से विधायक तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत व ईमानदारी से संगठन का काम करें संगठन निश्चित तौर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को उच्च पद तक पहुंचा देगा। मंत्री ने कहा, हम सभी राजनीति में एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं। मैंने भी कार्यकर्ता के रूप में लाठी खाई है हमारा कार्यकर्ता स्वाभिमानी है मैंने संगठन में काम किया इसलिए मैं संगठन की रीति-नीति को जानता हूं। आप सब अपनी बात अपने मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के माध्यम से रखें हम सब कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार को लेकर आगे बढऩा है। हमें गरीबों के लिए काम करना है। जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, जिपं अध्यक्ष रविराज यादव, उषा सोनी, मानवेंद्र सिंह, महेंद्र बागरी, विनोद तिवारी, रामअवतार पाठक, सुशील त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी, बृजेंद्र गर्ग, पुष्पेंद्र पटेल, तरुण पाठक, प्रमोद तिवारी, संजय सुल्लेरे, केशकुमार, राजेंद्र प्रधान आशीष तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता के धैर्य की परीक्षा लेता संगठन
मंत्री कांवरे ने कहा, कार्यकर्ता के रूप में मेहनत व धैर्य दोनों की परीक्षा होती है। हमें फिर संगठन में आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होता है। संगठन की रीति और नीति के अनुसार काम करें क्योंकि संगठन श्रेष्ठ है।
AYUSH Minister Ramkishore Kavre motivated <a  href=
BJP workers in panna” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2021/07/13/pn_1317_6947533-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: patrika
स्वागत के लिए रही होड़
पहली बार पन्ना आए प्रभारी मंत्री के स्वागत में पार्टी के लोग सुबह से सक्रिय रहे। मंत्री जिधर जाते वहीं भीड़ चली जाती। कई संगठनों ने ज्ञापन भी दिया। ट्रांसफर पोस्टिंग ओपन होने के चलते नेताओं के साथ ही अफसर व कर्मचारी भी अपने-अपने माध्यमों से सक्रिय रहे। हर कोई जल्द से जल्द पहचान बनाने के लिए आतुर रहा।

Home / Panna / एमपी के मंत्री बोले~मैंने भी लाठी खाई है….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो