घटनास्थल से खून लगी बाइक भी बरामद की गई थी। मामले में अवैध संबंधों के चलते साढ़ू और उसकी बीवी पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, जिन्हें प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान के बाद हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था। मामले की जानकारी लगने के बाद एसपी मयंक अवस्थी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची थी।
पार्टी के बहाने बुलाया था घर बताया गया कि रतन तहसील कार्यालय के पास नया घर बनावा रहा था। जहां साढ़ू और उसकी पत्नी को रखा था। रतन वहां अकसर आया-जाया करता था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया, रतन को पार्टी के बहान घर में बुलाया गया था। जहां दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद शव को तलैया के पास फेंक दिया। जिसका शव दूसरे दिन सुबह पाया गया था। पुलिस को घटना स्थल से मृतक की चप्पलेंं, बाइक सहित अन्य सामग्री बरामद हुई थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।