scriptबड़ा हादसा: बस पलटने से 50 यात्री घायल | Bus overturns 50 injured | Patrika News
पन्ना

बड़ा हादसा: बस पलटने से 50 यात्री घायल

पहले पेड़ से टकराई फिर पुलिया से 18 फीट नीचे गिरी, तेज रफ्तार बस का ड्राइवर मोबाइल पर कर रहा था बात

पन्नाApr 14, 2016 / 11:27 pm

suresh mishra

panna news

panna news


पन्ना
पन्ना से यात्रियों को दमोह जिले के हटा (ग्राम पटेरा) जा रही मधुर बस सर्विस की बस गुरुवार की दोपहर अमझिरिया के पास पेड़ से टकराई और पुलिया के नीचे 18 फीट गहराई में गिर गई और 50 यात्री घायल हो गए। ड्राइवर फरार हो गया। जबकि क्लीनर सहित 27 लोगों को भर्ती किया गया। कुछ को उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, 50 यात्रियों को लेकर बस क्रमांक एमपी 35 पी 0170 बस स्टैंड से पटेरा लिए रवाना हुई थी। यात्रियों ने बताया, चालक कढ़ोरी तेज गति से बस चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान अमझिरिया के पास बस अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर पुलिया से 15 फीट नीचे जा गिरी। गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ घायल लोगों ने ही हादसे सूचना पुलिस को दी। पुलिस, राहगीरों और कुछ यात्रियों की मदद से घायलों को निकाला गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा। दो की हालत गंभीर थी। उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी
अधिक संख्या में घायलों के एक साथ अस्पताल पहुंचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। नवीन भवन के आईसीयू वार्ड के अलावा जी वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड और बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। किसी को माइनर ओटी में मरहम पट्टी कर टॉके लगाए जा रहे थे तो किसी को पुराने भवन की ओटी में। दोनों जगह बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन भी पहुंचे।

यात्रियों को नहीं दी टिकट

यात्रियों ने बताया, जो टिकट दी गई हैं उसमें बस सर्विस का नाम ही नहीं है। कुछ लोगों को रुपए लेने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया है। इससे यात्री उसी बस में थे सिद्ध ही नहीं हो पा रहा है। उन्हें यात्रा बीमा का लाभ नहीं मिल पाएगा।

27 भर्ती
घायलों में सुषमा सिंह पति दृगपाल सिंह (45), कान्हा राजा पिता दृगपाल सिंह (8) निवासी कुम्हारी थाना पवई, विमला कुशवाहा पति नन्द किशोर कुशवाहा (25) निवासी गंगवाह थाना बमीठा, राजकुमारी रैकवार पति सोनेलाल रैकवार (30), अनिल रैकवार पिता सोनेलाल रैकवार (3) निवासी करिया गुडमनिया, लोकेन्द्र सिंह ठाकुर पिता महेश सिंह ठाकुर (35) निवासी गुडमनिया थाना सिमरिया, निहान सिंह यादव पिता हरीसिंह यादव (42) निवासी पगरा थाना अमानगंज, हरीदीन रजक पिता मिजाजीलाल रजक (30) निवासी अकोला, जगदीश पिता मिजाजी लाल रजक (25) निवासी अकोला, जंग बहादुर पिता महादेव (55) निवासी बराछ, लीलावती यादव (45) निवासी बराछ, केहरिया पिता जोहरिया चर्मकार (50) निवासी पड़रिया चौकी मोहन्द्रा एवं बस क्लीनर दिलीप विश्वकर्मा पिता किशोरीलाल विश्वकर्मा (18) निवासी बनौली थाना सिमरिया सहित अन्य घायल हुए हैं। 27 लोगों को भर्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो