scriptकेन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में कोहराम | cane river in panna | Patrika News
पन्ना

केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में कोहराम

केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में कोहराम

पन्नाApr 21, 2019 / 10:42 pm

Bajrangi rathore

cane river in panna

cane river in panna

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे की खबर से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। लोग बच्चों को नदी से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहासर निवासी विनायक चौरहा पिता धर्मेंद्र चौरहा (6) और भानु द्विवेदी पिता सत्यनारायण द्विवेदी (7) रविवार दोपहर गांव के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसके बाद शाम को जब दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोहल्ले में खोजबीन की।
आसपास खोजबीन के दौरान जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों बच्चों को केन नदी के चौधरी घाट की ओर जाते देखा था। अनहोनी की आशंका पर परिजन नदी की ओर दौड़े। लोग नदी में उतरे और बच्चों की खोजबीन करने लगे। कुछ ही देर में दोनों बच्चे मिल गए। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टर ओम हरि शर्मा ने बच्चों की जांच करने के बाद मृत घाषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बच्चों के पानी में डूबने की जानकारी लगने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया, बच्चे दोपहर के बाद घर से निकले थे। वहीं गांव के लोगों ने बताया, उक्त घाट के पास ही पूर्व में भी डूबने से एक की मौत हो गई है।

Home / Panna / केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो