scriptकिसानों को बताया जैविक कीटनाशक-खाद बनाने की विधि | Farmers told to make biological insecticides-composting method | Patrika News
पन्ना

किसानों को बताया जैविक कीटनाशक-खाद बनाने की विधि

किसानों की एक दिनी पाठशाला का आयोजन

पन्नाJul 11, 2019 / 01:52 pm

Shashikant mishra

किसानों को बताया जैविक कीटनाशक-खाद की बनाने की विधि

किसानों को बताया जैविक कीटनाशक-खाद की बनाने की विधि

पन्ना. किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए समर्थन संस्था की ओर से किसानों को जैविक कीटनाशक और जैविक खाद बनाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। संस्था की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायत मुटवाकला के ग्राम वसई में किसानों की पाठशाला का आयोजन करके उन्हें जैविक खाद और जैविक कीटनाशक बनाने के बारे में बताया गया।

ग्राम पंचायत मुटवाकला के ग्राम वसई में किसान ठाकुर प्रसाद पाल, गनेश पाल, वौरा पाल, जगत पाल, रामान्द त्रिपाठी, गोविन्द पाल ,संतू पाल , लोटू पाल, बुदरापाल ने किसान पाठशाला में कीटनाशक एवं जैविक खाद बनाने का गुर सीखा । समर्थन संस्था के ओरिकल परियोजना के समन्वयक बीरेन्द्र त्रिपाठी ने किसानों को प्रशिक्षण दिया । किसानों ने जैविक खोती करने की सपथ ली । कई किसान जैविक खेती के लिये प्रेरित हो रहे है।
समर्थन के क्षेत्रीय समन्वयक ज्ञानेंद्र तिवारी ने कहा, समर्थन संस्था 30 से 40 गांव में लगतार किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित कर रही है। इसमें किसानों को जैविक खाद, कीटनाशक एवं वर्मी कम्पोस्ट तैयार करना सिखाया जा रहा है। इसके लिये किसानों की पाठशाला चलाई जा रही है। किसान पाठशाला का काम लगभग एक वर्ष से किया जा रहा है। अभी तक 8 से 10 नाडेप में खाद निकलना शुरू हुई है। विक्रमपुर के समूह की महिलाओं ने कीटनाशक एवं जैविक खाद स्वयं उपयोग की एवं 2से 3 हजार रुपए का विक्रय भी किया है। इसको कोई भी किसान वना सकता है। अभी तक संस्था की ओर से हजारों किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया हमने इस वर्ष 100 किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित करने का लक्ष्य लिया है जिसमें किसानो का सहयोग मिल रहा है।

Home / Panna / किसानों को बताया जैविक कीटनाशक-खाद बनाने की विधि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो