scriptमकान में भड़की आग तो मदद को दौड़े पुलिसकर्मी, जानिए फिर क्या हुआ | fire in house | Patrika News
पन्ना

मकान में भड़की आग तो मदद को दौड़े पुलिसकर्मी, जानिए फिर क्या हुआ

मकान में भड़की आग तो मदद को दौड़े पुलिसकर्मी, जानिए फिर क्या हुआ

पन्नाMar 25, 2019 / 12:36 am

Bajrangi rathore

fire in house

fire in house

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे के कोलयाना मोहल्ले में रविवार की रात करीब 10 बजे अचानक कच्चे मकान में आग भड़कने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने समीप में निर्माणाधीन मकान की रेत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था।
जानकारी के अनुसार कोलयाना मोहल्ला निवासी रामदास क्वादर के घर से रविवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग की लपटें निकलने लगी। जानकारी लगते ही लोगों ने आगजनी की सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड, डॉयल 100 और आसपास के लोगों को दी। जानकारी लगने के कुछ ही समय बाद पुलिसकर्मी डीएस परमार, सरिता तिवारी, लक्ष्मी नारायण यादव, राकेश पटेल, मिलन क्वादर और डॉयल 100 के कर्मचारी पहुंच गए।
इन लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग के प्रभाव को कम करने और उसे आगे बढऩे से रोकने के लिए पास में बन रहे मकान के लिए रखी रेत का उपयोग किया। इससे आग घर के आसपास बने अन्य कच्चे घरों तक नहीं पहुंचने पाई। इसी कारण फायर ब्रिगेड द्वारा आसानी से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग बुझने तक घर और उसमें रखी सामग्री जलकर नष्ट हो चुकी थी।

Home / Panna / मकान में भड़की आग तो मदद को दौड़े पुलिसकर्मी, जानिए फिर क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो