वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को वनों का महत्व समझाया। वन्य प्राणियों की जरूरत के बारे में बताया गया। वनोपज, वनौषधियों और वनस्पतियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकरी दी गई। इस अवसर पर संबंधित विषयों पर बच्चों के ज्ञान के स्तर को परखने के लिए विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश इको पर्यटन व वन अविभाग की ओर से अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत रविवार को कक्ष पवई रेंज के कक्ष क्रमांक पी 624 बेदी हार का बच्चों को भ्रमण कराया गया। भ्रमण को लेकर बच्चों में इतना उत्साह था कि भीषण ठंड के बाद भी सुबह ८ बजे निर्धारित स्थान पर पहुंच गए थे।
जंगल से गुजरने वाले सभी मार्गों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था वन विभाग की ओर से पूर्व से ही कर ली गई थी, इससे सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं के एकसाथ भ्रमण में परेशानी नहीं हुई। स्कूलों के स्टॉफ और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में सुबह करीब साढ़े आठ बजे से भ्रमण कार्यक्रम शुरू हुआ। इससे पहले विभाग के कर्मचारियों की ओर से बच्चों को टोपी सहित अन्य सामग्री दी गई और सभी को साथ में चलने के लिए कहा गया। किसी को भी अलग से भटकने के लिए मना किया गया था।
वनस्पतियों के पहचान की दी जानकारी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान इसमें शामिल अधिकांश बच्चे पहलीबार जंगल की सैर कर रहे थे। इससे उनके लिए यह बेहद ही सुखद अनुभूति थी। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 9 से 12वीं तक के एक सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सुबह के समय जंगल भ्रमण के दौरान वन एवं वन्य प्राणियों, वनस्पतियों से संबंधित जानकारी दी गई।
उनके महत्व और उनकी पहचान के बारे में बताया गया। दोपहर लंच के एसडीओ आरके अवधिया एवं रेंजर शिशु पाल अहिरवार ने वन्य प्राणियों के रहन-सहन, भोजन, शाकाहारी, मांसाहारी, उनके आकार-प्रकार एवं स्वभाव के बार में विस्तार पूर्वक बताया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा कार्यक्रम के तहत दिनभर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चों को जो बताया गया उस पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों ने अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले सवालों के जवाब दिए। बेहतरीन जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को मौके पर ही अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बच्चों को शील्ड व प्रमाण-पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा कैप एवं किटो का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में वन विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस तथा प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।