scriptअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति बनेगी स्वराज का आधार के गूंजे नारे | international women's day in panna district | Patrika News
पन्ना

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति बनेगी स्वराज का आधार के गूंजे नारे

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति बनेगी स्वराज का आधार के गूंजे नारे

पन्नाMar 09, 2019 / 11:07 pm

Bajrangi rathore

international women's day in panna district

international women’s day in panna district

पन्ना। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मप्र के पन्ना जिले में समर्थन व सीपा संस्था के संयुक्त आयोजन में पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ महिला ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें गंाव की महिला राजमिस्त्री सियाबाई अहिरवार ने ग्राम सभा की अध्यक्षता की।
ग्रामसभा में महिलाओं को स्वरोजगार व शासकीय योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के संदर्भ में बताया गया। ग्राम सभा के बाद पात्र हितग्राहियों का शासकीय योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाने का कार्य भी किया गया। वहीं ग्राम अहिरगवां केम्प में 5 ग्रामों की महिला किसानों की उपस्थ्ति में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा महिला किसानों से जुड़ी योजनाओं व खेती से जुड़े उद्यमों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
संस्था के प्रतिनिधि राहुल निगम ने महिलाओं को बताया, पंचायत में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि हमारी जो बहन चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि बनती हैं उसे सहयोग करें व सुनिश्चित करें कि हमारे गांव की प्रत्येक बेटी को समान अवसर प्राप्त हो सके।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. किरार ने कहा की खेती के काम में महिलाओं का आधे से अधिक योगदान है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि महिला कृषकों को भी खेती की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। हम जब बीमार पड़ते हैं तो पहले डॉ को दिखवाते है फिर दवा लेते हैं, इसी प्रकार यदि फसल में कोई बीमारी दिखती है तो पहले डॉ. को दिखाएं सीधे दुकान से दवा लेकर न डालें क्यों कि दुकानदार अपने फायदे के लिए अधिक पैसों वाली दवा पकड़ा देते हैं।
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर सचिव विमल सरकार, सरंपच धीरेन्द्र वाजपेयी, डॉ डीपी.सिंह, डॉ रीतेश बागौरा, समन्वयक मंजूर वानी, धमरराज, कपूर सिह, सीपा संस्था के समन्वयक प्रदीप पिडिहा, जाली राजा की मुख्य भूमिका रही।

घरेलू हिंसा की दी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षप्रमोद कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पृथ्वी ट्रस्ट कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी , यूसुफ बेग निदेशक पृथ्वी ट्रस्ट एवं पदाधिकारीगण के सहभागिता से उपस्थित महिलाओं के मध्य विधिक साक्षरता शिविर हुआ।
इस अवसर पर मुहम्मद जीलानी ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहते हुए जीवन में अपना उद्देश्य प्राप्त करने एवं प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिलानी ने महिला एवं बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा की स्थिति में कानूनी संरक्षण, नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालको हेतु चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। यूसुफ बेग ने महिलाओं की उन्नति हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
लायनेस क्लब ने मनाया महिला दिवस

लायनेस क्लब की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कविता त्रिवेदी, स्नेहलता पाराशर, किरण सिंह आदि मौजूद रहीं।

Home / Panna / अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति बनेगी स्वराज का आधार के गूंजे नारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो