scriptस्टीविया की खेती से कमा सकते हैं लाभ, विशेषज्ञों ने बताई तरकीब | Stevia cultivation can benefit, experts suggest | Patrika News

स्टीविया की खेती से कमा सकते हैं लाभ, विशेषज्ञों ने बताई तरकीब

locationपन्नाPublished: Jan 23, 2020 02:08:45 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

प्रशिक्षण में स्थल चुनाव, मिट्टी परीक्षण, रसायनों का दुष्प्रभाव व जल निकासी पर दिया गया जोर

farmer rajasthan

फसल बिकते ही किसानों को मिलेगा मोल

पन्ना. भारतीय गुणवत्ता परिषद वणिज्जय मंत्रालय नई दिल्ली व उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण पन्ना के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें गुणवत्ता परिषद नई दिल्ली से आए वैज्ञानिक डॉ. राजीव शर्मा व ओम त्रिपाठी ने औषधीय पौधों की खेती करने के लिए कैसे गुणवत्ता का निर्धारण करना है, इस पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपस्थित किसानों को उन्होंने स्थान चुनाव, मिट्टी परीक्षण, रसायनों का दुष्प्रभाव जल निकास, फसल रोपण, उन्नत किस्म का चयन सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पावर प्वांट प्रजेंटेशन दिया। सहायक संचालक उद्यान एमएम भट्ट ने कार्यशाला के उद्देश्य पर चर्चा की। कहा किसान यदि अच्छी गुणवत्ता का उत्पादन करता है तो किसानों को बाजार जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि बाजार खुद किसानों के पास चलकर उत्पादन खरीदेगा। एमपीएस बुंदेला ने भी अनुभव साझा किए।
पौधों को बायबैक करने का भरोसा
ब्लॉक स्तर से आए किसानों ने स्टीविया की खेती के लिए विषेश रुचि दिखाई। जबलपुर से आए अम्बिका पटेल व शुभम पटेल ने उन्हें उन्नत स्टीविया के पौधों को बायबैक करने का भरोसा दिलाया। कार्यशाला में सभी ब्लॉकों से आए किसान व फील्ड अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान वीएस त्रिपाठी, आरटी त्रिपाठी, गोविन्दराव मदनकर, एसडी राजपूत, आरएस वर्मा, बनवारी कुशवाह, संजीत सिंह बागरी, विनोद तिवारी, पीएल प्रजापति, एच.के. सायलवार, धमेंन्द्र सिंह, जे.पी. बौद्ध आई डी. अहिरवार, आरती सिंह, सोनाली असाटी, राजेश श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, दिनेश कुशवाहा, प्रताप सिंह व चंद्रभान परतेती उपस्थित रहे।
मशरूम से भी फायदा
मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए केपी सिंह ने किसानों को जरूरी जानकारी दी। इसके फायदे बताए। उन्नत किसान बंसत लाल पटेल ने जिले की भौगोलिक स्थिति पर चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो