scriptथ्रेशर की सफाई करते समय साफ्ट में फंसा तौलिया, दो हिस्सों में बंटा युवक का शरीर | Towel stuck in soft while cleaning thresher, body of young man divided | Patrika News
पन्ना

थ्रेशर की सफाई करते समय साफ्ट में फंसा तौलिया, दो हिस्सों में बंटा युवक का शरीर

डीजल की केन पकडऩे के लिए साथ में गया था

पन्नाNov 23, 2019 / 01:07 am

Sonelal kushwaha

Towel stuck in soft while cleaning thresher, body of young man divided

Towel stuck in soft while cleaning thresher, body of young man divided

मोहंद्रा. रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर में धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर और थ्रेसर की चपेट में आ जाने से किसान का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक शव दो टुकड़ों में बंट गया। आनन-फानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। अनिल पौराणिक का ट्रैक्टर पहाड़ी के गांव बीरमपुरा में धान की गहाई कर रहा था। ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो जाने के बाद उसके मालिक अनिल पौराणिक मोहंद्रा से डीजल की केन पकडऩे के लिए परिचित आशीष पिता पप्पू यादव (१७) निवासी रानीपुरा को साथ ले गए। जहां ट्रैक्टर व थ्रेसर के बीच लगे सॉप्ट का कचरा हटाते समय आशीष यादव के गले में पड़ी तौलिया उसमें फंस गई और चंद मिनटों में ही उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के दौरान उनका सिर, शरीर से काफी दूर जाकर गिरा था।
बीभत्स घटना
थे्रसर और मशीन की चपेट की घटनाएं तो बहुत देखी है, इतनी बीभत्स घटना संभवत: पहली है, जब किसी का शरीर अंगभंग हो गया है। इसके बाद भी किसान संभावित घटनाओं के प्रति जागरुक नहीं होते। तकनीकी ज्ञान भी उन्हें नहीं दिया जाता है।
चंद सेकेंड में घटना, मचा कोहराम
आसपास मौजूद लोगों ने बताया पूरा घटनाक्रम चंद मिनटों में ही हो गया। कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। घटना की जानकारी परिजनों को लेगते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी डॉयल १०० को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी द्वारका प्रसाद कुशवाहा ने मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्गकायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो