scriptहम भारत के नागरिक, आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा | We will be the citizen of India, with self-defense, the security of de | Patrika News
पन्ना

हम भारत के नागरिक, आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा

पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में नगर के लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करने की ली शपथसेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के साथ जूडो,, कराते का दिया गया प्रशिक्षणयोगाचार्य ने सुबह टहलने और योग करने के गिनाए फायदे

पन्नाApr 28, 2019 / 09:59 pm

Shashikant mishra

हम भारत के नागरिक, आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा

हम भारत के नागरिक, आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा

पन्ना. नगर के पुराना कचेहरी चौराहा में रविवार को पत्रिका का हमराह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला प्रशिक्षक ने लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी, वहीं लड़कों को भी जूडो, कराते व मार्सल आर्ट के माध्यम से खुद की रक्षा करने के बारे में बताया गया। योग गुरु व हिप्नोटिस्ट इंजीनियर एसके समेले ने हमराह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रतिदिन सुबह उठने के फायदे बताए, योगाभ्यास कराया और निरोग रहने के बारे में टिप्स दिये।कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी लोगों को मतदान अनिवार्य रूप से करने की शपथ दिलाई
हमराह कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ७ बजे से हुआ। कार्यक्रम में फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी की मास्टर ट्रेनर व ब्लैक बेल्ट हर्षिता विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को बताया , आत्मरक्षा के गुर सीखने के लड़कियों का भय खत्म हो जाता है और अनहोनी होने की आशंका पर वे मदद के लिए किसी को पुकारने के बजाए अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। उन्होंने कहा, हर लड़की को अत्म रक्षा के गुर सीखने चाहिए। इससे वह अपनी सहायता करने के साथ ही दूसरों की भी सहायता कर सकती हैं। कार्यक्रम में प्रैक्टिकल करके उन्होंने बताया, लड़कियां अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अभद्र कृत्य का किस प्रकार से न सिर्फ विरोध कर सकती हैं ,बल्कि मुंहतोड़ जवाब भी दे सकती हैं। इससे दोबारा ऐसा कृत्य करने से अवांक्षित लोग डरेंगे। उन्होंने छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने के आसान टिप्स भी दिए। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर आकाश वर्मा ने भी युवाओं को वुशु, कराते और मार्सल आर्ट की ट्रेनिंग दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि दुश्मनों से घिरे होने की स्थिति में किस प्रकार से बिना किसी हथियार के भी अपनी सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को मार्सल आर्ट और कराते आदि का अभ्यास भी कराया।

सुबह टहलना सेहत के लिए सबसे अच्छा
कार्यक्रम में योगगुरु व हिप्नोटिस्ट इंजीनियर एसके समेले ने लोगों को निरोगी जीवन जीने की कला सिखाई। उन्होंने बताया, नियमित रूप से सुबह उठकर घूमना सेहत के लिए सबसे फायदे मंद है। डॉक्टर भी मरीजों को सुबह घूमने की सलाह देते हैं। सुगर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम चार किमी. तक पैदल चलना चाहिये। सुबह घूमने से योगा, प्राणायाम व व्यायाम आदि करने से शरीर को काफी हद तक निरोगी रखा जा सकता है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट अधिक से अधिक पीना चाहिये, भोजन के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पियें। इसी प्रकार से खड़े होकर पानी पीने वालों के घुटनों में दर्द होना आम बात बताया। भोजन के तुरंत बाद पानी पीना विष के समान होता है।

सभी को दिलाई गई मतदान की शपथ
कार्यक्रम के समापन अवसर पर योग गुरु इंजीनियर एसके समेले द्वारा सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मतदन करने की शपथ दिलाई है। जिसमें कहा गया कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में पूणर्् आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग , जाति, समुदाय, भाषा एवं किसी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Home / Panna / हम भारत के नागरिक, आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो