scriptजनपदों में रहेगा महिलाओं का दबदबा, पांच में से तीन जनपद अध्यक्ष के पद महिलाओं के लिए आरक्षित | Women will remain in the districts, three president's posts are reserv | Patrika News
पन्ना

जनपदों में रहेगा महिलाओं का दबदबा, पांच में से तीन जनपद अध्यक्ष के पद महिलाओं के लिए आरक्षित

जिला पंचायत के सभा कक्ष में हुई आरक्षण प्रक्रिया को लेकर रहा गहमा-गहमी का माहौल
जिला पंचायत के वार्डाे का भी हुआ आरक्षण

पन्नाJan 31, 2020 / 11:47 am

Shashikant mishra

जिला पंचायत के सभा कक्ष में हुई आरक्षण प्रक्रिया को लेकर रहा गहमा-गहमी का माहौल

जिला पंचायत के सभा कक्ष में हुई आरक्षण प्रक्रिया को लेकर रहा गहमा-गहमी का माहौल

पन्ना. जिला पंचायत के १५ वार्डों सहित सभी जनपद अध्यक्षयों व जनपदों के वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई। आरक्षण की प्रक्रिया दिनभर चली। इस दौरान जिपं सभागार में जिलेभर के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिपं कार्यालय परिसर में दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। जिले के जनपदों में इसबार महिलाओं का दबदबा रहेगा। पांच जनपदों में से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

जिले के पाचों जनपदों के लिए हुए आरक्षण में पन्ना जनपद अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं अजयगढ़ जनपद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। गुनौर जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित रहेगा। पवई जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए रखा गया है। शाहनगर जनपद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की कार्रवाई कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान जिपं सीईओ बालागुरू के., जिपं अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, जिपं के एडिशनल सीईओ अशोक चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह के साथ जिपं एवं जनपद के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

आरक्षण की कार्यवाही घडे में वार्ड क्रमांक अंकित एवं जनपद के नाम अंकित टोकन डालकर अलग-अलग व्यक्तियों से सभी के समक्ष निकालने के बाद निर्धारित किए गए। प्रथम चरण में जिला पंचायत के वार्डो का आरक्षण किया गया। जिला पंचायत में वार्ड क्रमांक. 1 और 2 अनारक्षित महिला के लिए हैं। वार्ड 3 अन्य पिछडा वर्ग के लिए, वार्ड 4 अनारक्षित मुक्त हैं। वार्ड 5 अनुसूचित जनजाति महिला, 6 अनुसूचित जाति महिला, 7 अन्य पिछडा वर्ग मुक्त, 8 अनुसूचित जाति महिला, 9 अनारक्षित मुक्त, 10 अन्य पिछडा वर्ग महिला, 11 अनुसूचित जाति मुक्त, 12 अनुसूचित जनजाति मुक्त, 13 अनारक्षित मुक्त, 14 अन्य पिछडा वर्ग मुक्त तथा 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है।

अजयगढ़ जनपद के वार्डों के आरक्षण की स्थिति
जिले की पांचों जनपद पंचायतों के वार्डो के आरक्षण की कार्रवाई की गयी। अजयगढ़ जनपद पंचायत के वार्डो में वार्ड क्र 1, 3, 5, 9, 14 एवं 21 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए निर्धारित हुआ है। इसी प्रकार से वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 18, 20 एवं 23 अनारक्षित निर्धारित हुए हैं। वाड क्रमांक 16 और 24 अनुसूचित जाति के लिए मुक्त वार्ड निर्धारित है। वार्ड 4, 11 और 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 2, मुक्त रखा गया है । वहीं वार्ड क्रमांक 25 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। अन्य विछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 13, 17, 22 मुक्त रखे गए हैं। अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रक्रमांक 10, 15, 19 आरक्षित किए गए हैं।

पन्ना जनपद में आरक्षण की स्थिति
जनपद पंचायत पन्ना में वार्ड क्रमांक 5, 12, 17 और 24 अनारक्षित मुक्त रखे गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 1, 4 और 11 मुक्त रखे गए हैं। अनारक्षित महिला के लिए वार्ड क्रमांक 3, 16, 18 और 19 निर्धारित हंै। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 6, 7 और 9 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 21 और 25 मुक्त रखे गए हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 20, 22 और 23 निर्धारित है। अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 2, 8 और 15 निर्धारित हैं। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 10, 13 एवं 14 मुक्त है।

पवई जनपद में आरक्षण की स्थिति
जनपद पंचायत पवई में वार्ड क्रमांक 2, 3, 8 एवं 11 अनारक्षित मुक्त घोषित किए गए हैं। अनारक्षित महिला के लिए वार्ड क्रमांक 9, 16, 17, 13 एवं 22 निर्धारित है। अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 1, 15 एवं 20 आरक्षित है। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 4, 10 एवं 14 आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 12 एवं 24 आरक्षित हुआ है। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 5, 6 एवं 23 मुक्त है। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7, 18 एवं 19 मुक्त निर्धारित हुए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 21 एवं 25 मुक्त निर्धारित हुए हैं।

गुनौर जनपद में आरक्षण की स्थिति
जनपद पंचायत गुनौर में वार्ड क्रमांक 2, 5, 11, 19 एवं 23 अनारक्षित मुक्त घोषित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 1 एवं 20 निर्धारित हैं। अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 3, 7 और 12 आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 4 मुक्त है। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6, 15 एवं 17 मुक्त है। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 9, 21 एवं 24 मुक्त है। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 10, 13 एवं 14 आरक्षित है। वार्ड क्रमांक 8, 16, 18, 22, 25 महिला के लिए अनारक्षित है।

शाहनगर जनपद में वार्डों के आरक्षण की स्थिति
जनपद पंचायत शाहनगर में वार्ड क्रमांक 1, 9, 14 एवं 17 महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड क्रमांक 2, 4, 19 एवं 20 अनारक्षित मुक्त हैं। अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 3, 6 और 24 आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 5, 12, 16 और 21 आरक्षित है। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्र. 07 एवं 10 आरक्षित है। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमां 8, 11 एवं 15 मुक्त घोषित हुए है। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 13, 22 एवं 23 मुक्त घोषित है। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्र. 18 एवं 25 आरक्षित मुक्त निर्धारित हुए हैं।

आरक्षण को लेकर जिपं में रही गहमा-गहमी
आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण किया गया। इसके बाद जनपदों के अध्यक्षों के अरक्षण हुआ। दोनों आरक्षण होने के बाद जनपद पंचायतों के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया शुरू हुई, यह शाम करीब तीन बजे तक चली।आरक्षण प्रक्रिया में शामिल होने और इसकी जानकारी लेने के लिए जिलेभर से लोग आए हुए थे। जिनमें से अधिकांश पर्व जिला व जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य थे। आरक्षण को लेकर जिपं में दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

Home / Panna / जनपदों में रहेगा महिलाओं का दबदबा, पांच में से तीन जनपद अध्यक्ष के पद महिलाओं के लिए आरक्षित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो