scriptदुस्साहस: रात में घर में घुसकर सो रही किशोरी से युवक ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, शोर मचाने पर भागा | Young man tried to rape a sleeping teenager by entering her house | Patrika News
पन्ना

दुस्साहस: रात में घर में घुसकर सो रही किशोरी से युवक ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, शोर मचाने पर भागा

आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

पन्नाOct 22, 2019 / 06:41 pm

Anil singh kushwah

RAPE : प्रेमी से कुंवारी बहन को बचाने गई विवाहिता खुद हुई हवस का शिकार

RAPE : प्रेमी से कुंवारी बहन को बचाने गई विवाहिता खुद हुई हवस का शिकार

पन्ना/मकरंदगंज सिमरिया. जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर आधी रात को उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्जकर लिया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया, उसके माता-पिता मजदूरी करने ग्वालियर गए हैं।
दो भाईयों के साथ घर में सो रही थी किशोरी
गांव में दो भाईयों के साथ रहती है। 16 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे वह अपने भाइयों के साथ घर में शो रही थी। इसी दौरान गांव का आरोपी मस्तराम पटेल पिता सुखनंदन पटेल (35) उसके घर के दरवाले खोलकर अंदर घुस आया ओर उसकी खटिया पर बैठ गया। इस दौरान वह जाग गई तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसके भाई भी जाग गए तो आरोपी वहां से भाग गया। जिसको भागते हुए उसके बड़े पिता ने भी देखा। बाद में किशोरी ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत अमानगंज थाने में दर्ज कराई है।
इधर, युवती लापता, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना शाहनगर के गबोरी चौकी क्षेत्र निवासी एक एक नव विवाहित युवती एक युवक के साथ भाग गईहै। लड़की के परिजनों ने मामले में शाहनगर थाने में रिपोर्टदर्जकराई है। परिजनों का कहना है कि 24 वर्षीय बेटी का विवाह कुछ समय पूर्व ही हुआ है। दोपहर में सभी लोग खेत में गईथे। शाम को जब घर लौटे तो बेटी गायब थी। गांव के लोगों ने बताया की कोई अज्ञात युवक बाइक से ले गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो