scriptपंचायत चुनाव  में खूनी खेल, खगडिय़ा में गोलीबारी में दो की मौत | Bloody game in Panchayat elections, two killed in firing in Khagadia | Patrika News
पटना

पंचायत चुनाव  में खूनी खेल, खगडिय़ा में गोलीबारी में दो की मौत

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर खूनी खेल शुरू हो गया है। खगडिय़ा के एक गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

पटनाSep 27, 2021 / 06:47 pm

Navneet Sharma

Jila Panchayat Adhyaksh Election 2021: कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चाहिए 17 सदस्य, किसके सिर बंधेगा ताज

Jila Panchayat Adhyaksh Election 2021: कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चाहिए 17 सदस्य, किसके सिर बंधेगा ताज

खगडिय़ा. बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर खूनी खेल शुरू हो गया है। खगडिय़ा के एक गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
पंचयात चुनाव को लेकर गांव के दो गुट बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पक्ष से कृष्णदेव चौधरी और दूसरे पक्ष से रिटायर्ड होमगार्ड हरिबोल यादव शामिल हैं।
घटना में मारे गए हरिबोल के परिवार के लोगों ने बताया कि 24 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गांव के दो गुटों की ओर से बैठक बुलाई गई थी। किसी बात को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों ओर से मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई।

Home / Patna / पंचायत चुनाव  में खूनी खेल, खगडिय़ा में गोलीबारी में दो की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो