scriptबच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां | clash between police and mob | Patrika News

बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां

locationपटनाPublished: Jan 10, 2020 05:36:33 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

यहां सुगौली में एनएच 527 (डी) पर सडक़ हादसे में एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने एचपीसीएल चीनी मिल के समीप हाइवे को जाम कर दिया। जाम हटाने गई पुलिस से पब्लिक की नोकझोंक…

बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां

बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां

पटना. यहां सुगौली में एनएच 527 (डी) पर सडक़ हादसे में एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने एचपीसीएल चीनी मिल के समीप हाइवे को जाम कर दिया। जाम हटाने गई पुलिस से पब्लिक की नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। लोगों को खदेड़ कर पीटा। करीब सात घंटे तक जाम से गाडिय़ों की रफ्तार थम गई। बताया गया है कि नगर के बंगरा निवासी पुलकित तिवारी का 13 वर्षीय पुत्र सुनील तिवारी शुक्रवार सुबह 6:30 बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। उसी समय एचपीसीएल के समीप हाइवे पर छपरा से रक्सौल की ओर जा रहे टैंकर ने उसे रौंद दिया। इससे सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर टैंकर को पकड़ा और फिर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। साथ ही शव को घटनास्थल पर ही रख एनएच को जाम कर दिया। वहीं, घटना में एचपीसीएल चीनी मिल की लापरवाही मानते हुए चीनी मिल में भी जमकर तोडफ़ोड़ की गई। चीनी मिल में अधिकारियों का कार्यालय और कर्मियों की खड़ी दर्जनों बाइक, गेस्ट हाउस, केन डिपार्टमेंट सहित अन्य कार्यालय में तोडफ़ोड़ की गई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि चीनी मिल प्रबंधक की लापरवाही से एनएच पर चीनी मिल से दोनों तरफ कई किलोमीटर तक एनएच जाम 24 घंटे जाम लगा रहता है। इसकी सूचना चीनी मील सहित अन्य पदाधिकारियों को लगातार देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे प्रतिवर्ष हादसे में जान चली जाती है। हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग जमा हो गए। महिलाएं विलाप करने लगीं। लोगों ने गाडिय़ों की आवाजाही रोक दी और मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। नाराज ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। हंगामा बढ़ता देख कर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दंगा नियंत्रक बल के जवानों को भी बुलाया गया। जाम के दौरान पुलिस और लोगों में नोकझोंक हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने लाठियां लेकर लोगों को खदेडऩा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों में घुस कर पुलिस ने पिटाई की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो