scriptजदयू-भाजपा ने जीतनराम मांझी को दिया ऑफर,बोले-मान गए तो फिर से तय होगा सीट शेयरिंग फार्मूला | JDU-BJP offers Jitan Ram Manjhi to join NDA again | Patrika News
पटना

जदयू-भाजपा ने जीतनराम मांझी को दिया ऑफर,बोले-मान गए तो फिर से तय होगा सीट शेयरिंग फार्मूला

जीतनराम मांझी कुछ समय से महागठबंधन में रहकर उपेक्षित महसूस कर रहे हैं…

पटनाFeb 20, 2019 / 07:48 pm

Prateek

(पटना): लोेकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है ऐसे में राजनीतिक खेमे में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों से गठबंधन करने के साथ ही नेताओं को अपनी ओर करने के लिए खुले ऑफर देने का दौर जारी है। इसी क्रम में बिहार के सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम)के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को खुला ऑफर दिया है।


प्रदेश भाजपाध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए में वापस आ जाएं जीतनराम मांझी। यहां उनका पूरा सम्मान होगा। राय ने कहा कि यहां कोई उनका अनादर नहीं करेगा। उनके आने पर एनडीए में फिर से सीट बंटवारा किया जाएगा। इधर जदयू नेता और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने महागठबंधन पर तंज कसे और कहा कि गठबंधन अब लठबंधन हो गया है। यहां कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं रह गई है। उन्होंने जदयू के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मांझी अब महसूस कर रहे हैं कि महागठबंधन में जाकर उन्होंने ठीक नहीं किया। अब भी समय है, यदि वह वापस आना चाहें तो उनका हरदम स्वागत है। गौरतलब है कि मांझी ने बिहार के बजट का स्वागत करते हुए इसे जनापेक्षी बताया था। वह पिछले कुछ समय से महागठबंधन में रहकर उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो