scriptललन सिंह सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित | Lalan Singh unanimously elected as National President | Patrika News
पटना

ललन सिंह सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर

पटनाAug 29, 2021 / 06:29 pm

Navneet Sharma

Open road for political appointments in Bhilwara

Open road for political appointments in Bhilwara

पटना. राजधानी में रविवार को जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी। जेडीयू के पहले प्रस्ताव में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर राष्ट्रीय परिषद ने मुहर लगा दी। वहीं रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त और उनके कार्यकाल की प्रशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले का अनुमोदन किया गया।
वहीं दूसरे प्रस्ताव में पार्टी संविधान में संशोधन का था। राष्ट्रीय परिषद में यह प्रस्ताव किया गया कि संविधान की धारा 28 में आवश्यक संशोधन करते हुए यह प्रावधान किया जाए। जिसमें जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे अथवा किसी को अध्यक्ष मनोनीत करने के साथ सदस्यों का मनोनयन करेंगे।
वहीं रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त और उनके कार्यकाल की प्रशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले का अनुमोदन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो