scriptलाठी-डंडों से की व्यक्ति की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान | Man thrashed with sticks, police saved his life | Patrika News
पटना

लाठी-डंडों से की व्यक्ति की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

पिटाई के बाद उसे पशुओं की तरह घसीटते हुए अपने इलाके में ले जा रहे थे। लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उग्र भीड़ से बचा लिया।

पटनाMar 21, 2022 / 07:19 pm

Navneet Sharma

कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक को लाठी डंडे से पीटा

कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक को लाठी डंडे से पीटा

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में छत का पानी गिरने जैसे मामूली विवाद में एक व्यक्ति को तालिबानी अंदाज में सजा देने की घटना सामने आई है। उग्र भीड़ ने जवाहर मेहता नामक व्यक्ति को जमीन पर पटक कर लाठी डंडे से जानवरों की तरह पीटा। पिटाई के बाद उसे पशुओं की तरह घसीटते हुए अपने इलाके में ले जा रहे थे। लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उग्र भीड़ से बचा लिया। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में सनसनी फैल गई है।
भीड़ में शामिल लोगों ने पीडि़त को पुलिस से छीन कर भी कई बार पीटा। जिले में सनसनी फैल गई है।
घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। इस मामले में अकबरपुर थाने में 26 नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं गंभीर रूप पिटाई के बाद उसे पशुओं की तरह घसीटते हुए अपने इलाके में ले जा रहे थे। लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उग्र भीड़ से बचा लिया।से घायल हुए अमर मेहता को इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है। यह घटना 19 मार्च की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला छत से पानी गिरने के विवाद से जुड़ा हुआ है। बीते 4 जनवरी को इस मामले में आपसी विवाद होने पर अकबरपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। इससे आक्रोशित अमर मेहता और उसके दो बेटों ने मिलकर किशोर पोद्दार नामक एक युवक की पिटाई कर दी थी। घायल किशोर को परिजनों ने पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

Home / Patna / लाठी-डंडों से की व्यक्ति की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो