scriptजानिए क्या थी वजह: जो शूटर को पैसे देकर करवाया गया आरटीआई कार्यकर्ता का मर्डर, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार | Police arrested RTI activist's murder case accused | Patrika News
पटना

जानिए क्या थी वजह: जो शूटर को पैसे देकर करवाया गया आरटीआई कार्यकर्ता का मर्डर, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

गौरोल में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पटनाApr 23, 2018 / 08:31 pm

Prateek

file photo

file photo

(वैशाली): बिहार पुलिस ने वैशाली के गौरोल में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गौरोल के प्रखंड प्रमुख सहित चार लोगों को हिरासत में लिया।

गौरोल में आरटीआई कार्यकर्ता जयंत कुमार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या कांड के मुख्य आरोपी के तौर पर पुलिस ने गौरोल प्रखंड प्रमुख को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख का नाम मुन्ना राय है जिसने आपसी रंजिश के चलते आरटी आई कार्यकर्ता को शार्प शूटरों की सहायता से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुन्ना राय के अन्य तीन सहयोगियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 हजार रूपए नगद और तीन मोबाइल भी बरामद किए।

शार्प शूटर्स को पैसे देकर करवाई हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता जयंत बीएसएफसी गोदाम में हो रही गडबड़ी का पर्दा फाश करना चाहता था। इसी वजह से मुन्ना राय ने उसकी हत्या करवाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के लिए दो शार्प शूटर्स को 3 लाख रूपए की सुपारी दी गई थी। एंडवास के तौर पर उन्हें 1 लाख 75 हजार रूपए दिए गए। इन शूटर्स का नाम आलोक और रवि बताया जा रहा है जो कि हालफिलाल पुलिस की पंहुच से दूर है।

गौरतलब है कि 4 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने वैशाली के इनायत नगर पंचायत भवन के पास आरटीआई कार्यकर्ता जयंत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो