scriptलॉकडाउन में घंटों तक ऑनलाइन गेमिंग की लत तो नहीं लग गई? | Graph has increased rapidly for online gaming | Patrika News
पत्रिका प्लस

लॉकडाउन में घंटों तक ऑनलाइन गेमिंग की लत तो नहीं लग गई?

बीते दो महीनों में ऑनलाइन गेमिंग का तेजी से बढ़ा है ग्राफ- 16 से 35 आयुवर्ग में गेमिंग की लत सबसे ज्यादाअब जब लॉकडाउन खुलने लगा है, तो ऑनलाइन गेमिंग से दूरी बनाना जरूरी

May 30, 2020 / 09:45 pm

Jaya Sharma

 16 से 35 साल के आयुवर्ग के लोग अपना टाइम और मनी गेमिंग में लगा रहे हैं।

लॉकडाउन में घंटों तक ऑनलाइन गेमिंग की लत तो नहीं लग गई?

जयपुर. ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के बढ़ते ग्राफ की रिपोट्र्स यह बयां कर रही हैं, कि घरों में लोग गेमिंग की गिरफ्त में आ गए हैं। लॉकडाउन पीरियड में ऑनलाइन गेमिंग का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। खासकर 16 से 35 साल के आयुवर्ग के लोग अपना टाइम और मनी गेमिंग में लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन में गेमिंग एप्लिकेशन की डाउनलोड होने की संख्या तेजी से बढ़ी है। करीब 197 मिलियन लोगों ने एप्लिकेशंस डाउनलोड की हैं। वहीं एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन ड्यूरेशन में 200 प्रतिशत यूजर्स इंक्रीज हुए हैं। गेमर्स एवरेज 45 मिनिट तक प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल रहते हैं। इसी तरह एक अन्य ई-स्पोर्ट टूर्नामेंट प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों ५० प्रतिशत तक नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। लॉकडाउन से पहले हर महीने 40 हजार न्यू रजिस्ट्रेशन होते थे, वहीं लॉकडाउन में टू वीक्स में ही 72 हजार नए रजिस्ट्रेशन सामने आ गए हैं।लिहाजा इन रिपोट्र्स के ग्राफ से यह कहना गलत नहीं होगा कि लॉकडाउन ने लोगों को ईगेमिंग की गिरफ्त में ले लिया है। ऐसे में जैसे-जैसे लॉकडाउन खुलेगा, लोगों के लिए गेमिंग वल्र्ड से बाहर आना मुश्किल भरा होगा। लॉकडाउन में लोग पब्जी, लूडो, कैरम, पोकर्स और तीन पत्ती सहित कई ई-स्पोट्र्स गेम खेल रहे हैं।
आदत को बदलना बहुत जरूरी
साइकोलॉजिस्ट साहिल त्रिवेदी कहती हैं, कि लॉकडाउन ने लोगों की स्क्रीन टाइम को बढ़ा दिया है। वहीं गेमिंग की लत समय की बर्बादी के साथ-साथ साइकोलॉजिकल असर भी डालती है। खासकर टीनेजर्स में ई-गेमिंग के साइड इफेक्ट्स सभी जानते हैं। एक साथ नहीं तो धीरे-धीरे गेमिंग टाइम कम करना बहुत जरूरी है। किसी भी चीज का एडिक्शन नहीं होना चाहिए।
….
बढ़ गए हैं गेमिंग आवर्स
बीटेक कर रहे निखिल शर्मा बताते हैं कि घर में बोरियत के चलते ऑनलाइन गेम्स डाउनलोड किए थे, बीते दो महीनें में खूब ऑनलाइन गेम्स खेले हैं। अब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो गेमिंग आवर्स बढ़ गए हैं। करीब एक से डेढ़ घंटे हम सभी फ्रैंड्स गेम खेलते हैं। अब इस टाइम को कम करने की कोशिश कर रहा हूं।

Home / Patrika plus / लॉकडाउन में घंटों तक ऑनलाइन गेमिंग की लत तो नहीं लग गई?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो