scriptआज चन्द्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, बाकी को पड़ेगा भारी | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
तीर्थ यात्रा

आज चन्द्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, बाकी को पड़ेगा भारी

दूसरों की निंदा न करें। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें। नौकरी में इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी।

Jan 09, 2018 / 09:52 am

सुनील शर्मा

how to worship hanumanji bajrang bali

how to worship hanumanji, bajrang bali

चन्द्रमा दोपहर बाद २.२० तक कन्या राशि में, इसके बाद तुला राशि में रहेगा। सुकर्मा नामक योग अंतरात्रि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: ५.१२ तक, इसके बाद धृति नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है।
मेष
अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं।

वृषभ
दिन की उपयोगिता को समझें। सुख साधनों में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। कामकाज के सिलसिले में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।
मिथुन
आमदनी से पहले खर्च दिखेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे दूर रहें।

कर्क
राजनीती में लिए फैसले लाभदायक रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सोचे हुए कार्य आशा से बढक़र होंगे। नए लोगों से संबंध बनेंगे। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। धैर्य से काम लेना आवश्यक है।
सिंह
दूसरों की निंदा न करें। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें। नौकरी में इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कन्या
परिवार जनों के साथ आज मनोरंजन में समय बीतेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में काम के विस्तार के लिए समय उपयुक्त हैं। वाहन सुख सम्भव है।
तुला
अपने आपसी संबंधों को महत्व दें। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार में स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। विदेश जाने के योग हैं।

वृश्चिक
पारिवारिक मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। अपने प्रयासों से उन्नति होगी। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। भवन निर्माण के लिए कर्ज की व्यवस्था सुलभ होगी।
धनु
अपने व्यवहार से लोगों का दिल जितने में सफल होंगे। सहकर्मियों की आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा।

मकर
आप के काम करने के तरीके पुराने हो गए हैं। आप खुद कुछ करते नही न ही दूसरों को करने देते हैं। सावधानी से कार्य करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कुम्भ
किसी के दबाव में आ कर कोई कार्य न करें। आज परिजनों से शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा

मीन
अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खऱाब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामाले यथावत रहेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / आज चन्द्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, बाकी को पड़ेगा भारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो