scriptयकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिवलिंग | story of achleshwar shiv mandir | Patrika News
तीर्थ यात्रा

यकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिवलिंग

यकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिवलिंग

भोपालMay 20, 2019 / 11:12 am

Pawan Tiwari

achleshwar shiv mandir

यकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिललिंग

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। कहा जाता है आज भगवान शंकर के पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। वैसे तो हमारे देश में कई शिव मंदिरें हैं, जहां भक्त उनके पूजा करते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां के शिवलिंग दिन भर में तीन बार रंग बदलता है। कहा जाता है कि यह शिवलिंग सुबह में लाल, दोपहर में केसरिया और रात को सांवला हो जाता है।
यह ऐतिहासिक शिव मंदिर राजस्थान के धौलपुर के बीहड़ में है। इस मंदिर को अचलेश्वर शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस शिवलिंग के रंग बदलने के पीछे की वजह क्या है, आज तक इसका जवाब नहीं मिल सका। कई बार यहां वैज्ञानिकों की रिसर्च टीमें भी आईं और जांच पड़ताल की, लेकिन चमत्कारी शिवलिंग के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका।
achleshwar shiv mandir
इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी कुंवारा लड़का या लड़की शादी से पहले मन्नत मांगने आते हैं, उनकी मुरादें जल्द पूरी हो जाती हैं। माना जाता है कि यहां भगवान भोलेनाथ की कृपा से लड़कियों को मनचाहा वर मिल जाता है। कहा ये भी जाता है कि जिनकी शादी नहीं होती है, वे जब श्रद्धा से शिवलिंग की पूजा करते हैं तो उनकी भी शादी हो जाती है।
बताया जाता है कि यह मंदिर हजारों साल पुराना है। पहले बीहड़ में मंदिर होने की वजह से श्रद्धालु कम आते थे लेकिन हालात बदलने के बाद अब यहां दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और चमत्कारी शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / यकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिवलिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो