script‘घंटी वाला मंदिर’ में एक अर्जी लिखने से दूर हो जाते हैं संकट, मिलती है सफलता | story of golu dewta mandir uttrakhand | Patrika News
तीर्थ यात्रा

‘घंटी वाला मंदिर’ में एक अर्जी लिखने से दूर हो जाते हैं संकट, मिलती है सफलता

‘घंटी वाला मंदिर’ में एक अर्जी लिखने से दूर हो जाते हैं संकट, मिलती है सफलता

भोपालMay 27, 2019 / 12:12 pm

Pawan Tiwari

story of golu dewta mandir uttrakhand

‘घंटी वाला मंदिर’ में एक अर्जी लिखने से दूर हो जाते हैं संकट, मिलती है सफलता

माना जाता है कि भारत में 33 करोड़ देवी देवता हैं और सब अपने-अपने चमत्कार के लिए जाने जाते हैं। श्रद्धालु समय-समय पर इनके दर्शन करते और मनोकामना पूर्ण होने के लिए पूजा अर्चना भी करते हैं। कभी-कभी भक्त अपने जीवन के मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए पूजा-पाठ भी कराते हैं और कई मंदिरों में भी जाया करते हैं। आज हम आकको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां सिर्फ अर्जी देने से ही सभी समस्याओं से छुटकार मिल जाएगा और आपार सफलता मिलेगी।
खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

golu devta

इसके लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड जाना होगा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पास एक चमत्कारी मंदिर है जिसे गोली देवता के नाम से जाना जाता है। यहां पर दूर-दूर से भक्तजन आते हैं और गोलू देवता को अपनी मुश्किल और समस्या लिखकर चढ़ाते हैं। बता दें कि इनकी प्रसीद्धि पूरे भारत में फैली हुई है। यहां विदेश से भी आकर गोलू देवता के दरबार में लिखकर अर्जी लगाते हैं।
golu devta
गोलू देवता को घंटी वाला मंदिर भी कहा जाता है। गोलू देवता का दर्शन करने वाला श्रद्धालु मंदिर के प्रांगण में घंटी भी बांधते हैं। यहां घंटिया मंदिर परिसन में ही बांधी जाती है। भक्त इसे इंसाफ वाला मंदिर भी कहते हैं। बताया जाता है कि जिनकी अर्जी पूरी हो जाती है, वह वापस धन्यवाद देने के लिए यहां आते हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / ‘घंटी वाला मंदिर’ में एक अर्जी लिखने से दूर हो जाते हैं संकट, मिलती है सफलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो