किसान का कहना था कि उसके साथ कोई फ्रॉड हुआ है। उसने बताया कि एक दलाल के माध्यम से उसने अपनी 1 एकड़ जमीन पर इण्डियन बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया था। यह 10 लाख रुपये कैसे हुआ, उसे नहीं बताया जा रहा है। किसान अनपढ़ है, जिसका फायदा बैंक के दलाल ने उठाया और इस बैंक का मैनेजर जालसाजी में जेल की हवा खा रहा है। अमीनों ने पीड़ित किसान की एक न सुनी। घर में किसी रिश्तेदार का खड़ा ट्रैक्टर जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि जब घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ तहसील की टीम ने धक्का-मुक्की भी की।