पीलीभीत

गांधी जयंती: 31 सालों से ‘बापू’ की प्रतिमा के इंतजार में धूल फांक रहा गांधी स्टेडियम

हर साल महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।

पीलीभीतOct 02, 2019 / 11:57 am

suchita mishra

गांधी जयंती 2019

पीलीभीत। हर साल महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। सत्य और अहिंसा की राह दिखाने वाले महात्मा गांधी को देश में राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। हर साल दो अक्टूबर देशभर में महात्मा गांधी के सम्मान में तरह तरह के आयोजन किए जाते हैं। लेकिन बात अगर पीलीभीत की करें तो यहां के जिला मुख्यालय में लंबे समय से बापू की उपेक्षा की जा रही है। जिला मुख्यालय पर बापू के नाम पर गांधी स्टेडियम का निर्माण हुआ है, लेकिन निर्माण के 31 साल बाद भी ये स्टेडियम गांधी जी की प्रतिमा के लिए तरस रहा है। हर साल गांधी जयंती आकर चली जाती है, लेकिन नेताओं से लेकर अफसरों को यहां गांधी जी की प्रतिमा लगाने की सुध नहीं रहती। इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद लोगों की इस ओर कुछ उम्मीदें जागी थीं, लेकिन उन पर भी आला अफसरों ने पानी फेर दिया। मुख्यमंत्री को प्रसन्न करने के लिए अफसरों ने गांधी स्टेडियम की दीवारों का रंग तो भगवा करवा दिया, लेकिन फिर भी गांधी जी की प्रतिमा लगाने की सुध नहीं ली।

Home / Pilibhit / गांधी जयंती: 31 सालों से ‘बापू’ की प्रतिमा के इंतजार में धूल फांक रहा गांधी स्टेडियम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.