10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को बेहोश कर तांत्रिकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला!

पति के साथ अपने बीमार बच्चे की झाड़ फूंक कराने के लिए आयी थी महिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 2 Oct 2019, 10:51 AM IST

एटा। पति के साथ अपने बीमार बच्चे को झाड़ फूंक के लिए लेकर आयी एक महिला के साथ तांत्रिकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तांत्रिकों ने महिला के पति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, फिर वारदात को अंजाम दिया। पति के होश में आने के बाद महिला ने सारी बात बतायी तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद दंपति ने थाने में पहुंचकर तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: UP के इन जिलों में बनेगी क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 2450 लाख रुपये मंजूर

ये है पूरा मामला
जनपद हाथरस, थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ बच्चे की झाड़ फूंक कराने के लिए थाना निधौली कलां के गांव पृथ्वीपुर निवासी विजय सिंह के पास आयी थी। इस दौरान विजय ने उसके पति को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया, इसके बाद अपने एक अन्य साथ सूरजपाल के साथ् मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पति के होश में आने के बाद महिला ने उसे आपबीती बतायी। इसके बाद पीड़ित थाना निधौली कलां पहुंचे और आरोपी तांत्रिकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी का कहना है कि महिला ने दो तांत्रिकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।