अलीगढ़ और बरेली प्रथम चरण में शामिल
प्रथम चरण में आठ विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। ‘ए’ श्रेणी के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर, गाजियाबाद एवं कन्नौज, ‘बी’ श्रेणी के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज एवं ‘सी’ श्रेणी के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला झांसी, अलीगढ़, गोण्डा एवं बरेली शामिल हैं। जनपद अलीगढ़ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।