16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ में नाबालिग की शादी के नाम पर सौदा, 70 हजार रुपये लेकर फरार हुआ मुख्य आरोपी

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और 70 हजार रुपये में शादी कराने का मामला सामने आया है। सच्चाई पता चलने पर किशोरी को लौटाया गया, लेकिन मुख्य आरोपी उसे लेकर फरार हो गया। पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
2 min read
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Ankit Sai

•

Oct 16, 2026

UP News

अलीगढ़ में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए, 70 हजार रुपये में कराई शादी

Aligarh Human Trafficking Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 15 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद 70 हजार रुपये में शादी कराने का मामला सामने आया है। हरदुआगंज क्षेत्र से चार महीने पहले लापता हुई किशोरी की तलाश के दौरान पुलिस जांच में कथित मानव तस्करी का मामला सामने आया। आरोप है कि एक टेंपो चालक ने अपनी पत्नी की मदद से किशोरी को अपने ससुर के हवाले किया, जिसने उसे अनाथ बताकर उपेंद्र से उसकी शादी करा दी। करीब दो महीने बाद किशोरी ने अपने पति को आपबीती बताई तो उसने उसे वापस विनोद के पास भेज दिया। अब विनोद किशोरी को लेकर फरार है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

चार महीने पहले घर से लापता हुई थी

मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 15 साल कि किशोरी 6 जून को अपने भाई के दोस्त के साथ पनेठी, थाना अकराबाद के साथ घर से निकली थी। बौनेर तिराहे पर परिजनों का फोन आने के बाद सम्राट घबरा गया और लड़की को अलीगढ़ जाने वाले एक टेंपो में बैठा दिया। इसके बाद टेंपो चालक सुनील निवासी गांधीपार्क किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। पुलिस पूछताछ में चालक ने लड़की को नशीला पदार्थ देकर नशे में रखने, उसके साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने की बात बताई।

पत्नी के साथ मिलकर ससुर को सौंपा

पुलिस जांच के अनुसार, करीब 15 दिन बाद सुनील ने अपनी पत्नी भारती की मदद से एटा के मिरहची क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने ससुर को बुलाया और लड़की को उसके हवाले कर दिया। आरोप है कि ससुर ने गांव के ही उपेंद्र से 70 हजार रुपये लेकर लड़की की शादी करा दी।

उपेंद्र को बताया गया था कि लड़की बनारस की रहने वाली अनाथ है और उसके पति की मौत हो चुकी है। इसी जानकारी के आधार पर शादी कराई गई। बाद में जब लड़की ने उपेंद्र को अपनी आपबीती बताई तो उसने उसे वापस भेज दिया।

सच्चाई पता चली तो किशोरी को लौटाया

करीब दो महीने पहले लड़की ने उपेंद्र को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया था। इसके बाद उपेंद्र ने उसे वापस विनोद के पास भेज दिया। अब विनोद लड़की को लेकर फरार है। पुलिस का मानना है कि लड़की इस समय कहां है, इसकी जानकारी विनोद को ही है। लड़की के भाई ने 8 जून को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

तीन लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश

पुलिस ने बताया कि मामले में टेंपो चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने 70 हजार रुपये लेकर लड़की की शादी कराई थी। शादी कराने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग