14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाही अंदाज में हुई मंत्री संदीप सिंह की सगाई: ब्लैक शेरवानी में दिखे दूल्हे राजा, 100 बीघा मैदान में जुटे 80 हजार मेहमान

Sandeep Singh Meghna Chaudhary Ring Ceremony: उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाकर कर सगाई कर ली है। इस मौके पर मंत्री के छोटे भाई सौरभ सिंह ने भी अपने मंगेतर अंतरा त्यागी को रिंग पहनाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Nov 2026, 4:06 PM IST

UP Minister Sandeep Singh engagement

संदीप सिंह मेघना चौधरी फाइल फोटो

UP Minister Sandeep Singh Engagement: उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को अलीगढ़ में शाही अंदाज में सगाई रचाई। उन्होंने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाई। संदीप सिंह ब्लैक शेरवानी में नजर आए, जबकि मेघना शैम्पेन गोल्ड रंग के शाही लहंगे में सजी-धजी थीं। दोनों ने फिल्मी गानों पर एंट्री ली। आतिशबाजी के बीच उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इसी मौके पर मंत्री के छोटे भाई सौरभ सिंह ने भी अपनी मंगेतर अंतरा त्यागी को रिंग पहनाई। फैमिली फोटो के लिए दादी को गोद में उठाकर स्टेज पर लाया गया।

80 हजार मेहमान, 100 बीघा मैदान

तालानगरी के 100 बीघा मैदान में लगे भव्य पंडाल में करीब 80 हजार मेहमान पहुंचे। वेन्यू को शाही अंदाज में सजाया गया। स्टेज पर संदीप के दादा और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता पहुंचने वाले थे। गायक कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे।

मेन्यू और शादी की तैयारी

मेन्यू में 60 व्यंजन शामिल हैं, जिनमें कल्याण सिंह की पसंदीदा कद्दू और आलू की सब्जी भी परोसी जाएगी। संदीप सिंह की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में तय है।