20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Aligarh / 20 दिन की बेटी को दूसरे परिवार को सौंपने पहुंची मां, गरीबी और पति की शराब की लत बनी वजह

20 दिन की बेटी को दूसरे परिवार को सौंपने पहुंची मां, गरीबी और पति की शराब की लत बनी वजह

अलीगढ़ में आर्थिक तंगी से परेशान एक मां अपनी 20 दिन की नवजात बेटी को दूसरे परिवार को सौंपने नर्सिंग होम पहुंच गई। पति की बेरोजगारी और शराब की लत के कारण पांच बच्चों की परवरिश मुश्किल हो रही थी। डॉक्टर के शक पर पुलिस ने जांच शुरू की। अब बाल कल्याण समिति बच्ची की सुरक्षा और भविष्य की निगरानी करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:08 PM IST

UP News

मां नवजात बेटी को दूसरे परिवार को सौंपने पहुंची (एक्स फोटो यूनाइटेड भारत)

अलीगढ़ के जवां इलाके में गरीबी और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही एक मां अपनी 20 दिन की नवजात बेटी को दूसरे परिवार को सौंपने नर्सिंग होम पहुंच गई। महिला के पहले से चार बच्चे हैं। उसका आरोप है कि पति बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। ऐसे में पांच बच्चों की परवरिश करना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। नर्सिंग होम के डॉक्टर को बच्ची को दूसरे परिवार को देने की बात संदिग्ध लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। अब बच्ची की सुरक्षा और भविष्य को लेकर बाल कल्याण समिति की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है