31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया स्वागत, जम कर मना जश्न

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। मुस्लिमों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Aug 2019, 4:00 PM IST

Muslim

Jammu Kashmir से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया स्वागत, जम कर मना जश्न

पीलीभीत। जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। सुबह से ही खबर चल रही थी कि 11 बजे अमित शाह (Amit Shah) राज्यसभा (Rajyasabha) में आएंगे और कश्मीर (Kashmir) को लेकर चल रहे कयासों को विराम देंगे। हुआ भी ऐसा ही, अमित शाह (Amit Shah) आए और कश्मीर पर ऐतिहासिक निर्णय लेने की घोषणा की। धारा 370 हटाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Special Status Article 370 हटाए जाने के बाद अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir में धारा 370 और 35ए के फैसले के बाद ब्रज में हाई अलर्ट

ये खबर देखते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी, कहीं लोग मिठाई बांट रहे हैं तो कहीं ढोल के साथ जनता सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर कर रही है। पीलीभीत में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार के कार्यालय पर मिठाई बांटकर इस फैसले का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और धोखा, खाकी पर फिर लगा आरोप

फैसले पर बोली जनता

सरकार के फैसले की चर्चा जब शहर मुफ्ती जड़ता प्रजा के साथ की गई तो उन्होंने कहा कि यह सरकार का एक अच्छा फैसला है। अगर सरकार ने सबका साथ और सबका विकास का नारा ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है तो बेशक जनता का विकास होगा और कश्मीर में रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे इससे अल्पसंख्यक समुदाय को भी लाभ पहुंचेगा।

शहर इमाम इसरार अहमद ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार का एक अच्छा फैसला है इससे अल्पसंख्यक मुसलमानों का उत्थान होगा बेशक भाजपा ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है हम इस फैसले को का स्वागत करते हैं।

पीलीभीत के व्यापारी सुधीर शुक्ला का कहना है कि भाजपा सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जो कांग्रेस को ही ले लेना चाहिए था भाजपा के इस फैसले से कश्मीर में आतंकवाद की गतिविधियां रोकने में काफी मदद मिलेगी।

पीलीभीत के अन्य व्यापारी संजय का कहना है सरकार ने फैसला लिया है बेशक फैसला अच्छा है इससे विवाह संबंध स्थापित होंगे कश्मीर के लोगों के देश भर में रिश्तेदार होंगे साथ ही साथ कश्मीर का विकास होगा जो अब तक नहीं हुआ था।