31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और धोखा, खाकी पर फिर लगा आरोप

युवती चीख कर आरोप लगाती रही, पुलिस ने चौकी से थाने भेज दिया। आलाधिकारी अभी शिकायत नहीं मिलने की बात कह कर मामले को टाल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Aug 2019, 2:18 PM IST

मथुरा। फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और धोखा, ये कहानी कान्हा की नगरी में फिर दुहराई गयी। खाकी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने वह तत्परता नहीं दिखाई जो तत्परता इस तरह के दूसरे मामलों दिखाई जाती है। युवती चीख कर आरोप लगाती रही, पुलिस ने चौकी से थाने भेज दिया। आलाधिकारी अभी शिकायत नहीं मिलने की बात कह कर मामले को टाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जैन मुनियों की समाधि sallekhana आत्महत्या या कुछ और...

दिल्ली निवासी महिला की फेसबुक के माध्यम से बरसाना थाना में तैनात सिपाही से दोस्ती हो गई। दोनों ने अपने फोन नंबर एक-दूसरे को दे दिए। महिला का कहना है कि सिपाही ने शादी करने की बात कही। इस पर वो उसके झांसे में आ गई। सिपाही ने महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। इतना ही नहीं दो लाख रुपए भी हड़प लिए। जब महिला सिपाही से शादी की कहने लगी तो धमका कर भाग दिया।
महिला का आरोप है कि सिपाही ने दो साल तक यौन शोषण किया। जब महिला ने सिपाही पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और धमकी दी। पीड़ित ने चौकी से लेकर थाने तक कई चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें- नहीं थम रहा जिला अस्पताल में लापरवाही का सिलसिला, एक और वीडियो वायरल

नंदगांव चौकी पर काटा हंगामा
पीड़ित महिला शनिवार रात को सिपाही से मिलने के लिए नंदगांव चौकी गई तो वहां भी उसको फटकार मिली। महिला ने चौकी पर एक घंटा तक सिपाही से मिलने के लिए हंगामा किया। इस पर वहां तैनात अन्य सिपाहियों ने उसे थाने भेज दिया।

यह भी पढ़ें- सब्जी व्यापारी का नाले में मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका
वर्जन
हमारे पास इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी देहात

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश