scriptकानपुर के चिड़ियाघर की शान बढ़ाएगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का तेंदुआ | Pilibhit Tiger Reserve rescued leopard gone Kanpur zoo | Patrika News
पीलीभीत

कानपुर के चिड़ियाघर की शान बढ़ाएगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का तेंदुआ

दो दिन पूर्व पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज स्थित सेल्हा बाबा मजार के पास जंगल किनारे जाल में फंसे तेंदुए को कानपुर चिड़ियाघर रवाना कर दिया गया।

पीलीभीतSep 26, 2019 / 02:44 pm

suchita mishra

 leopard

leopard

पीलीभीत। दो दिन पूर्व पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज स्थित सेल्हा बाबा मजार के पास जंगल किनारे जाल में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ही रखा था। आज गुरुवार को उस तेंदुए को कानपुर चिड़ियाघर रवाना कर दिया गया। बता दें कि तेंदुए का रेस्क्यू पीलीभी टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजा मोहन के नेतृत्व में किया गया था। इसके बाद दो दिन तक उसका मेडिकल, खानपान व अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे तीन से चार सदस्य की टीम के साथ वन्य प्राणी उद्यान कानपुर रवाना किया गया। इस टीम में प्रमुख एसडीओ पूरनपुर प्रवीण खरे, बराही रेंजर डीसी गोयल और एक पशु चिकित्सक शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो पकड़े गए तेंदुए की उम्र 8 से 10 साल के बीच है।

Home / Pilibhit / कानपुर के चिड़ियाघर की शान बढ़ाएगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का तेंदुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो