scriptडीएम की अपील के बाद केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ | Teacher Arina Khan gave Relief fund for Kerala Flood Victim | Patrika News

डीएम की अपील के बाद केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ

locationपीलीभीतPublished: Aug 28, 2018 05:47:36 pm

जिलाधिकारी की डाॅ.अखिलेश मिश्र की अपील का असर होता दिख रहा है।

Kerala Relief Fund

डीएम की अपील के बाद केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उठे हाथ

पीलीभीत। जिलाधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्र ने कहा है कि केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मानवीय आधार पर स्वेच्छा से दान करें। जिलाधिकारी की इस अपील का असर भी होता दिख रहा है। शिक्षिका एरिना खां शिजिलाधिकारी को अंशदान करने पहुंचीं।
यह भी पढ़ें

निदा के खिलाफ अब समाजवादी पार्टी नेता का लेटर पैड वायरल, लिखी अश्लील बातें और गला काटने की बात

जिलाधिकारी ने की सराहना

केरल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस बाढ़ की त्रासदी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहां करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी डाॅ.अखिलेश मिश्र ने इस तबाही से निपटने के लिए लोगों से सहायता दिये जाने की अपील की थी। इस अपील पर आज पुष्प इंस्टीट्यूट की शिक्षिका एरिना खान ने जिलाधिकारी को दस हजार रूपए की सहायता का चेक प्रदान किया। जिलाधिकारी ने एरिना के कार्य की सराहना करते हुए अपील की इस जज्बे को कायम रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें

ताजमहल पर पर्यटकों में अफरा तफरी, एएसआई और सीआईएसएफ कर्मियों में जमकर हुई तकरार

सरकारी कर्मचारियों से की अंशदान की अपील

वहीं एरिना खान का कहना है कि एक हिन्दुस्तानी होने के नाते उनका फर्ज था कि केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस त्रासदी से निपटने के लिए अपना-अपना अंशदान अवश्य देना चाहिए। इस मौके पर केशव अग्रवाल, अमिताभ अग्निहोत्री, सामाजिक कार्यकर्ता कलीम अतहर खां, बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ.इंद्रजीत प्रजापति भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से अपील की है कि वे केरल बाढ़ पीडितों के लिए स्वेच्छा से अंशदान अवश्य करें। मुख्य विकास अधिकारी विजय कृष्ण भागवत ने विकास विभाग के सभी अधिकारियों से अपना योगदान करने का आग्रह किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो