संत ब्रह्मानंद इंटर स्कूल में हुई थी हत्या
बटेश्वर रोड डाहिनी पुलिया के निकट संत ब्रह्मानंद इंटर स्कूल है। 11 जून को स्कूल प्रबंधक अजय पाल ¨सह यादव निवासी नगला गुलाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र रामप्रताप ने उमेश, सर्वेश पुत्रगण हजारी लाल निवासी कांधऊ थाना नगला खंगर, भूपेंद्र, राजेश पुत्रगण सहवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विगत माह भूपेंद्र न्यायालय में हाजिर हो गया, जबकि अन्य तीनों हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।