राज्यपाल की सिफारिश पर 9 एमएलसी पदों के लिए घोषणा के बाद से उद्धव ठाकरे का एमलएसी बनना तय हो गया था। महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में आज सोमवार को 9 सदस्यों ने शपथ ली। इसमें शिवसेना के MLC सीएम उद्धव ठाकरे और विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे, बीजेपी के MLC रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पडलकर, रमेश कराड, प्रवीण दटके हैं। वहीं एनसीपी के MLC अमोल मिटकरी, शशिकांत शिंदे और कांग्रेस के इकलौते MLC राजेश राठोड ने शपथ ली।