सीएम सोनोवाल ने कौशल विकास विभाग ( Skil Development Department ) के अधिकारियों को असम लौटने वाले मजदूरों के कौशल की पहचान करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्देश दिया। असम सरकार ने प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड ( Job Card ) प्रदान करने का निर्णय लिया है। जॉब होल्डर्स को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ( MGNREGA ) योजना के तहत काम के अवसर मुहैया कराए जाएंगे।