19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / वडनगर में जगद्गुरु शंकराचार्य से स्वास्थ्य राज्यमंत्री पानशेरिया ने लिया आशीर्वाद

वडनगर में जगद्गुरु शंकराचार्य से स्वास्थ्य राज्यमंत्री पानशेरिया ने लिया आशीर्वाद

मेहसाणा. जिले की ऐतिहासिक नगरी वडनगर में श्री कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से गुरुवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रफुल पानशेरिया ने आशीर्वाद लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 19 Nov 2026, 10:03 PM IST

Minister of State for Health Pansheria Seeks Blessings from Jagadguru Shankaracharya in Vadnagar

वडनगर में जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लेते स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रफुल पानशेरिया।

मेहसाणा. जिले की ऐतिहासिक नगरी वडनगर में श्री कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से गुरुवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रफुल पानशेरिया ने आशीर्वाद लिया।
स्वामी के सानिध्य में ‘विश्व शांति महायज्ञ’ के नौवें दिन पानशेरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के वातावरण के बीच यज्ञशाला के दर्शन किए और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
इस अवसर पर उन्होंने वडनगर के आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर महादेव के मंदिर में शीश झुकाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। भगवान महादेव के दर्शन कर उन्होंने प्रदेश की जनता के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद उन्होंने वडनगर स्थित आर्कियोलॉजिकल एक्सपीरियंसियल म्यूजियम का दौरा किया। शंकराचार्य के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने देश और विश्व में शांति की स्थापना के उद्देश्य से आयोजित महायज्ञ के महत्व पर चर्चा की।

स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश

पानशेरिया ने वडनगर स्थित जीएमईआरएस जनरल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और वहां उपचार करा रहे मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक भी की। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

तनावमुक्त रहकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ श्रेष्ठ चिकित्सक बनने की अपील

उन्होंने वडनगर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ‘नमो मैत्री संवाद’ कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद किया। भावी डॉक्टरों को प्रेरित करते हुए उन्होंने तनावमुक्त रहकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ श्रेष्ठ चिकित्सक बनने अपील की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई हो या जीवन की कोई भी परिस्थिति, कभी तनाव नहीं लेना चाहिए। मन को शांत और विचारों को सकारात्मक रखना ही जीवन में वास्तविक सफलता और आनंद प्राप्त करने की कुंजी है। पानशेरिया ने कहा कि वास्तविक सफलता केवल डिग्री, व्यवसाय या भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति अपने जीवन में कितना आनंद और संतोष महसूस करता है।