भोपाल

धनु राशि में आ रहे हैं शुक्र, इन 4 राशियों के जीवन में आने वाला ऐश्वर्य, मिलेंगे सारे भौतिक सुख

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपालNov 21, 2019 / 06:41 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। 21 नवंबर दिन गुरुवार को कई राशियों के सितारे बुलंदी पर हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन शुक्र धनु राशि में आएंगे और गुरु, शनि एवं केतु के साथ संयोग बनाएंगे। बुध सीधी चाल से चलना शुरू कर चुके हैं। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि में ही गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव होंगे। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

Rashifal 15 November : राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/14/rashi_2142875_835x547-m_5396800-m.jpg”>

मेष राशि

आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

Aaj ka rashifal 06 November : आज मेष, मकर और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

मिथुन राशि

पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि

जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

Aaj ka rashifal 13 November : आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

तुला राशि

आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.