25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में ‘आप’ की बड़ी चाल, जेजेपी से करने जा रही है गठबंधन

हरियाणा में अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आप और जेजेपी के बीच गठबंधन होने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 11 Feb 2019, 2:42 PM IST

kej

हरियाणा में 'आप' की बड़ी चाल, जेजेपी से करने जा रही है गठबंधन

नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, सियासी हलचल तेज होती जा रही है। गठबंधन से लेकर दल-बदल का खेल जारी है। वहीं, अब हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी यहां जननायक जनता पार्टी से गठबंधन करने जा रही है।

दिलचस्प हुआ हरियाणा का मुकाबला

दरअसल, कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की नजर भी हरियाणा पर है। तीनों पार्टियां यहां जीत हासिल करना चाहती है। इनेलो में दो फाड़ होने की वजह सभी पार्टियां इसका फायदा उठना चाहती है। इसी क्रम में आप जेजेपी से गठबंधन करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने इस गठबंधन के संकेत दिए हैं। जेजेपी और आप ने हाल ही में साथ मिलकर जींद उपचुनाव लड़ा। दोनों पार्टियों के अगले चुनाव एक साथ लड़ने और राज्य में सरकार बनाने की संभावना प्रबल है। उन्होंने जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला की तारीफ की।

जेजेपी और आप के बीच गठबंधन

गुप्ता ने कहा कि वे राजनीति में नए आईडिया लेकर आए हैं और जाति-धर्म से अलग हटकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामकाज को सराहा है और हरियाणा में भी वे इसी तरह का विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में दोनों दलों को जनता का भरपूर प्यार मिला है और आगे भी इसकी उम्मीद है। अब देखना यह है कि हरियाणा में किस तरह का समीकरण बनता है और कौन सी पार्टी यहां जीत हासिल करती है।