script2019 आम चुनाव में एकजुट हो सकती हैं कांग्रेस और आप! संजय ने किया खंडन | AAP Leaders invited for CM oath ceremony by Congress: MP, Rajasthan CG | Patrika News
राजनीति

2019 आम चुनाव में एकजुट हो सकती हैं कांग्रेस और आप! संजय ने किया खंडन

तीन राज्यों में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को आमंत्रित किया है।

नई दिल्लीDec 17, 2018 / 07:55 am

अमित कुमार बाजपेयी

AAP

राहुल गांधी पर आप नेता संजय सिंह का हमला: कांग्रेस बोल रही है भाजपा की भाषा

नई दिल्ली। तीन राज्यों में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को आमंत्रित किया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह जयपुर जाएंगे।
इस संबंध मे आप नेता संजय सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने हमारी पार्टी को आमंत्रित किया है और हमारे मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने मुझे पार्टी प्रतिनिधि के रूप में राजस्थान जाने के लिए अधिकृत किया है।”
केजरीवाल के विश्वासपात्र संजय सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस के इस निमंत्रण में किसी तरह की राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए।

आम आदमी पार्टी
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को अशोक गहलोत राजस्थान के, कमलनाथ मध्य प्रदेश के और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इन तीनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली है।
दिल्ली में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार के विपक्ष में हैं, लेकिन बहुत दिनों से कयासबाजी चल रही है कि कम से कम राष्ट्रीय राजधानी में समीकरण बदल सकते हैं।
केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में कहा था कि आप का मुख्य लक्ष्य 2019 में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का है, और इसके लिए गठबंधन से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि आप किसके साथ गठबंधन करेगी।
उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं है। भाजपा के चार विधायक हैं और बाकी सारी सीटें आप के पास हैं।

Home / Political / 2019 आम चुनाव में एकजुट हो सकती हैं कांग्रेस और आप! संजय ने किया खंडन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो