राजनीति

Rahul Gandhi ने कही अनिश्चितकालीन धरने की बात, हरियाणा सरकार ने दी प्रदेश में आने की इजाजत

खेती बचाओ यात्रा के तीसरे दिन पंजाब के पटियाला में नूरपुर पहुंचे ( congress leader rahul gandhi ) राहुल गांधी।
यहां से हरियाणा की सीमा में जाने की कोशिश में उन्हें रोक लिया गया, हुआ हंगामा।
राहुल गांधी द्वारा वहीं बैठकर इंतजार किए जाने की घोषणा के बाद मिली प्रवेश की अनुमति।

After high voltage drama Rahul Gandhi allowed to enter in Haryana for Kheti Bachao Yatra

चंडीगढ़। पंजाब में खेती बचाओ यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( congress leader rahul gandhi ) पटियाला के नूरपुर पहुंचे और फिर यहां से आगे हरियाणा में जाने लगे। ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करते राहुल गांधी को नूरपुर में हरियाणा की सीमा पर रोक लिया गया। इसके बाद सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जबकि राहुल गांधी ने तुरंत ट्वीट कर लिखा कि कोई बात नहीं जब तक इजाजत नहीं मिलती, वह वहीं पर इंतजार करेंगे। इसके बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें प्रदेश में आने की इजाजत दे दी।
पंजाब में किसान न्याय यात्रा के दौरान ट्रैक्टर चलाकर राहुल गांधी ने जताया अपना समर्थन और कहा…

दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों पंजाब में किसान न्याय यात्रा और खेती बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा का अगला पड़ाव हरियाणा था, लेकिन हरियाणा सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि उन्हें यहां पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1313439456666419201?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके बाद मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी पंजाब में कई इलाकों में रैलियां करने के बाद पटियाला के नूरपुर पहुंचे और यहां पर ट्रैक्टर रैली निकाली। राहुल गांधी ने खुद ट्रैक्टर चलाया और फिर यहां से हरियाणा में प्रवेश करने के लिए पहुंचे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।
विशेष सीबीआई अदालत ने भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत चार को दोषी ठहराया, मामला है संगीन

नूरपुर में हरियाणा की सीमा पर राहुल गांधी को आगे जाने और प्रदेश की सीमा में घुसने से रोक दिया गया। यह सुनते ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और बार्डर पर काफी हो-हल्ला हुआ। हालांकि इस दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मैं यहां से नहीं हिल रहा हूं और यहां पर इंतजार करके ही खुश हूं। 1 घंटा, 5 घंटे, 24 घंटे, 100 घंटे, 1000 घंटे या 5000 घंटे।”
राहुल के इस ट्वीट का मतलब समझने के बाद हरियाणा शासन और प्रशासन दोनों समझ गए कि वह सीमा से हटने वाले नहीं हैं और डटे रहेंगे। इसके बाद हरियाणा में राहुल गांधी को प्रवेश करने की इजाजत दे दी गई।

Hindi News / Political / Rahul Gandhi ने कही अनिश्चितकालीन धरने की बात, हरियाणा सरकार ने दी प्रदेश में आने की इजाजत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.