scriptभाजपा ने अजय कुमार को बनाया उत्तराखंड का संगठन महामंत्री | Ajay Kumar appointed as BJP's General Secretary for Uttarakhand | Patrika News
राजनीति

भाजपा ने अजय कुमार को बनाया उत्तराखंड का संगठन महामंत्री

राजनीतिक दलों में बदलाव का दौर शुरू
कांग्रेस और भाजपा ने कई परिवर्तन किए
शनिवार को दो राज्यों के अध्यक्ष बनाए

 

नई दिल्लीSep 14, 2019 / 05:31 pm

अमित कुमार बाजपेयी

ajay kumar

ajay kumar (File Photo)

नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपने संगठन में बदलाव करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी शनिवार को विभिन्न प्रदेशों के संगठन में बदलाव किए हैं। जहां भाजपा ने दिन में बिहार और राजस्थान के अध्यक्ष को बदला, शाम को उत्तराखंड के नए महामंत्री को नियुक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी ने अजय कुमार को उत्तराखंड में संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। अजय कुमार को यह जिम्मेदारी संजय कुमार के स्थान पर दी गई है। गौरतलब है कि संजय कुमार ने कुछ वक्त पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह पद रिक्त पड़ा हुआ था।
https://twitter.com/BJP4UK/status/1172833410768756736?ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक अजय कुमार इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। अजय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं और उत्तराखंड में प्रचारक रहे।

वहीं, शनिवार को इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार और राजस्थान के अध्यक्ष की नियुक्ति की। उन्होंने संजय जायसवाल को बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि सतीश पूनिया को राजस्थान का अध्यक्ष बनाया।
वहीं, उत्तराखंड में इससे पहले देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने की।

Home / Political / भाजपा ने अजय कुमार को बनाया उत्तराखंड का संगठन महामंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो