हालांकि संजय राउत ने कहा कि उनका परिवार मंत्री बनाए जाने के लिए नहीं बल्कि संगठन के लिए काम करते हैं। राउत ने कहा कि उनके भाई सुनील राउत पार्टी कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से विधायक हैं। उन्होंने कभी मंत्री नहीं बनना चाहा। बता दें कि शिवसेना के 13 विधायक, एनसीपी के 13 और कांग्रेस के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।