scriptपंजाब: भाजपा 3, तो अकाली दल 10 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अमित शाह ने किया ऐलान | Akali Dal and bjp seat sharing final in punjab | Patrika News
राजनीति

पंजाब: भाजपा 3, तो अकाली दल 10 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अमित शाह ने किया ऐलान

– पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय
– भाजपा तीन और अकाली दल दस सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

नई दिल्लीFeb 28, 2019 / 01:02 pm

Kaushlendra Pathak

amit shah

पंजाब: भाजपा 3, तो अकाली दल 10 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अमित शाह ने किया ऐलान

नई दिल्ली। एक तरफ देश में पाकिस्तान को लेकर तनाव का माहौल कायम है। वहीं, दूसरी ओर अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी औपचारिक घोषणा की है।
पंजाब में हुआ सीटों का बंटवारा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद शाह ने कहा कि पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि अकाली दल दस सीटों पर चुनाव लडेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बाबत दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। गौरतलब है कि काफी समय से दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर संशय बना हुआ था।
https://twitter.com/ANI/status/1101014542568640513?ref_src=twsrc%5Etfw
महाराष्ट्र पर टिकी निगाहें

वहीं, अब सबकी निगाहें महाराष्ट्र पर टिकी है। भाजपा और शिवसेना के बीच वहां भी गठबंधन फाइनल हो गया है। लेकिन, सीटों का बंटवारा अभी होना बांकी है। अब देखना यह है कि महाराष्ट्र में भाजपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ती है। क्योंकि, शिवसेना ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि महाराष्ट्र में वो बड़े भाई की भूमिका में है। लिहाजा, यह माना जा रहा है कि सीट बंटवारे में शिवसेना की भूमिका काफी अहम होगी।

Home / Political / पंजाब: भाजपा 3, तो अकाली दल 10 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अमित शाह ने किया ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो