scriptAmit Shah : असम को हिंसा और घुसपैठ मुक्त राज्य बनाएंगे | Amit Shah : Will make Assam a state free from violence and infiltration | Patrika News
राजनीति

Amit Shah : असम को हिंसा और घुसपैठ मुक्त राज्य बनाएंगे

नॉर्थ ईस्ट को बनाएंगे जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला क्षेत्र।
पिछले छह सालों में पूर्वोत्तर के विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया।

नई दिल्लीFeb 25, 2021 / 01:40 pm

Dhirendra

amit shah

असम का विकास हर क्षेत्र में तेजी से हो रहा है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम के दौरे पर हैं। उन्होंने नगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें असम को बाढ़ मुक्त, घुसपैठियों और हिंसा से मुक्त प्रदेश बनाना हैं। असम और पूरे नॉर्थ.ईस्ट स्टेट को जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला क्षेत्र बनाना है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1364827956313382920?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने नगांव के महामृत्युंजय मंदिर में पूजा.अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।
अमित शाह ने कहा कि वर्तमान में असम में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में असम में हर क्षेत्र में विकास को तेजी से बढ़ावा मिला है। हमारे लिए असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों का विकास प्राथमिकता में टॉप पर है।
बता दें कि असम में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी विकास कार्यों के दम पर सत्ता में वापसी का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर फिर से अपनी सरकार बनाने को लेकर जीतोड़ प्रयास में जुटी है।

Home / Political / Amit Shah : असम को हिंसा और घुसपैठ मुक्त राज्य बनाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो