scriptराजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि | Arun Jaitley cremated with full state honours at Nigambodh Ghat | Patrika News
राजनीति

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

निगम बोध घाट पर बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
Arun Jaitley का शनिवार को 66 वर्ष की उम्र में निधन
निगम बोध घाट पर नेताओं का तांता

Aug 26, 2019 / 07:12 am

Prashant Jha

arun jaitley

Live Blog: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। निगम बोध घाट पर अरुण जेटली के बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में जेटली के परिवार और पार्टी के नेता मौजूद रहे। बारिश के बीच निगमबोध घाट पर अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हुई।

मोदी कैबिनेट के कई मंत्री शामिल

इस मौके पर भाजपा के लौहपुरुष लालकृष्ण आडवाणी, उपराष्ट्रपति वेंकैयू नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, रेल मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, प्रफुल्ल पटेल , बाबा रामदेव, समेत मोदी कैबिनेट के कई मंत्री भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बहरीन की धरती से अरुण जेटली के निधन पर जताया दुख, कहा- मैं गहरा दर्द दबाए हुए बैठा हूं

 

https://twitter.com/hashtag/ArunJaitley?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अरुण जेटली का शनिवार को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे 9 अगस्त को सांस लेने में परेशानी के चलते उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर रखा गया था। सभी नेताओं ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत नेताओं ने बीजेपी हेडक्वार्टर में श्रद्धांजलि दी।

 

https://twitter.com/hashtag/ArunJaitley?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार
निगम बोध घाट पर जेटली का अंतिम संस्कार
गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय पर दी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
भाजपा मुख्यालय पर दोपहर 1 बजे तक अरुण जेटली के अंतिम दर्शन
भाजपा मुख्यालय लाया गया अरुण जेटली का पार्थिव शरीर
भाजपा मुख्यालय में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दी श्रद्धांजलि
अरुण जेटली का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षतिः ओम बिड़ला

बीजेपी मुख्यालय के बाद उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट लाया गया है। निगम बोध घाट पर अंतिम संस्‍कार की प्रक्रिया हुई।
https://twitter.com/hashtag/ArunJaitley?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अरुण जेटली (Arun Jaitley) का अंतिम संस्कार आज यानी रविवार को दोपहर 2.30 बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

PM मोदी की जरूरत पर ऐसे काम अरुण जेटली, फिर दोनों में हो गई थी गहरी दोस्ती
– अरुण जेटली का 24 अगस्त को निधन
– 66 साल के थे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली
– एम्स में दोपहर 12.07 बजे ली अंतिम सांस
– 9 अगस्त को एम्स में कराया गया था भर्ती
– जेटली को सॉफट टिश्यू कैंसर की थी बीमारी
– डॉक्टर्स ने उनको लाइव सपोर्ट सिस्टम रखा था
– जेटली वित्तमंत्री का कार्यभार 2014 से 2018 तक संभाला
– वह राज्यसभा में 2009 से 2014 तक नेता प्रतिपक्ष रहे
– जेटली वरिष्ठ नेता व एक कुशल वकील थे
ये भी पढ़ें: तीन पीढ़ियों से वकालत कर रही अरुण जेटली की फैमिली, ऐसा है परिवार

शनिवार को जेटली के निधन के बाद भाजपा व कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
इन नेताओं में राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और एस. जयशंकर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उनको श्रद्धांजलि दी।
rahul gandhi
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में भाजपा के दिग्गज नेता ने वित्तमंत्री का कार्यभार 2014 से 2018 तक संभाला। इससे पहले वह राज्यसभा में 2009 से 2014 तक नेता प्रतिपक्ष रहे।
वहीं, शनिवार को पहली बार बहरीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान संबोधन के अंत में पीएम मोदी का गला भर आया। उन्होंने रुंधे हुए गले से अपने सहयोगी और साधी अरुण जेटली को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं गहरा दर्द दबाए हुए बैठा हूं. आज मेरा दोस्त अरुण चला गया।’
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो