scriptराहुल गांधी की ‘न्याय’ योजना पर जेटली का पलटवार, ‘सात दशकों से कांग्रेस ने केवल धोखा दिया’ | arun jetaliy attack on rahul NYAY yojna | Patrika News
राजनीति

राहुल गांधी की ‘न्याय’ योजना पर जेटली का पलटवार, ‘सात दशकों से कांग्रेस ने केवल धोखा दिया’

कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार
धोखा देने का कांग्रेस का इतिहास- जेटली
न्याय योजना महज चुनावी धोखा- वित्त मंत्री

नई दिल्लीMar 26, 2019 / 12:29 pm

Kaushlendra Pathak

jaitly and rahul

राहुल गांधी की ‘न्याय’ योजना पर भाजपा का पलटवार, सात दशकों से कांग्रेस ने केवल धोखा दिया

नई दिल्ली। राहुल गांधी ‘न्याय’ योजना पर भाजपा ने पलटवार किया है। केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पिछले सात दशकों से कांग्रेस देश और जनता को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ‘न्याय’ योजना महज चुनावी योजना और धोखा है। जेटली ने कहा कि राहुल गांधी बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं, लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं हैं, वहां इन योजनाओं को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।
जेटली का कांग्रेस पर पलटवार

दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होते हुए वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच सालों में गरीबों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम किसान निधि योजना कई जगह लागू नहीं की गई है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाएं शुरू की हैं. जिन्हें कुछ राज्यों में अब तक लागू ही नहीं किया गया है।
 

https://twitter.com/ANI/status/1110178706289504256?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस ने हमेशा देश को धोखा दिया- जेटली

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इशारा किया कि देश के न्यूनतम बीस प्रतिशत लोगों को आमदनी प्रतिशत के रूप में देगी। जिनकी आमदनी 12,000 रुपए से नीचे हैं उनका बकाया हम पूरा करेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने के नाम पर केवल छल-कपट करती रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने के नाम पर कांग्रेस चुनाव जीतती है, लेकिन गरीबी वितरित करने का रिकॉर्ड कांग्रेस का रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास है कि गरीबी हटाने के नाम पर केवल व्यवसाय किया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित जी के जमाने में विकास दर 3.50 फीसदी थी, जो उनका आर्थिक मॉडल था। जिसे विश्व, हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ बोलकर मखौल उड़ाता था। इंदिरा जी 1971 में चुनाव जीती थीं। गरीबी हटाना उनका मुख्य नारा था, लेकिन उन्होंने गरीबी हटाने के लिए मुख्य मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को सलाना 72 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Home / Political / राहुल गांधी की ‘न्याय’ योजना पर जेटली का पलटवार, ‘सात दशकों से कांग्रेस ने केवल धोखा दिया’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो