scriptअमित शाह ने कार्यकर्ता के घर खाया खाना तो केजरीवाल ने ली चुटकी, कहा- मैंने ही रखा इनका ख्याल | arvind Kejriwal tarrget Amit Shah for eating food at bjp worker home | Patrika News
राजनीति

अमित शाह ने कार्यकर्ता के घर खाया खाना तो केजरीवाल ने ली चुटकी, कहा- मैंने ही रखा इनका ख्याल

अमित शाह (Amit Shah) ने बीजेपी कार्यकर्ता के घर खाया खाना
अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने शाह पर कसा तंज
चुनाव के समय आपको याद आए ये लोग

नई दिल्लीJan 25, 2020 / 02:17 pm

Shivani Singh

arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( delhi Election ) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने बीजेपी कार्यकर्ता के घर खाना खाने पर गृह मंत्री अमित शाह ( Amit shah ) पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें

शिवसेना की दो टूक, पाक और बांग्लादेश से आए मुसलमानों को देश से बाहर निकाला जाए

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आपने जिस पार्टी कार्यकर्ता के घर खाना खाया है, उसका पूरे 5 साल तक मैंने ही ख्याल रखा है।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता अमित शाह ने यमुना विहार में बीजेपी कार्यकर्ता मनोज के घर खाना खाया था। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कार्यकर्ता का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि उनके परिवार की आत्मीयता और आतिथ्य के लिए वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

https://twitter.com/AmitShah/status/1220765939316117505?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने कहा कि बीजेपी एक राजनीतिक दल नहीं परिवार है। जिसका हर सदस्य महत्वपूर्ण और असली शक्ति है और हम सभी को मिलकर सशक्त बीजेपी और सशक्त भारत के सपने को साकार करना है।

अमित शाह के ट्वीट पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल करते हुए लिखा कि आप बीजेपी समर्थकों से जरूर पूछिएगा कि 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा। 24 घंटे बिजली किसने दी। आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली, पानी, बस यात्रा फ्री करने किसने उन्हें दिया। ये सारे मेरे दिल्ली के लोग हैं सर। मैंने इनका बड़ा बेटा हूं और उनका ख्याल रखा है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1220902752559124480?ref_src=twsrc%5Etfw

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि सर आपको विधानसभा चुनाव से पहले इनकी याद आई है। हम सब 2 करोड़ दिल्ली वाले एक परिवार की तरह हैं। इन पांच सालों में हमने मिलके दिल्ली को बदला है।

Home / Political / अमित शाह ने कार्यकर्ता के घर खाया खाना तो केजरीवाल ने ली चुटकी, कहा- मैंने ही रखा इनका ख्याल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो